
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) नेता चंपई सोरेन ने आज शुक्रवार को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम बन गए हैं। रांची राजभवन में एक समारोह में उन्होंने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राजभवन में पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली है तो वहीं, सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को सुरक्षित रखने की कोशिश भी जारी है। इसके लिए 35 विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है। 10 दिन के अंदर चंपई सोरेन को बहुमत साबित करना है।
चंपई सोरेन शपथ के बाद कैबिनेट बैठक करने के बाद दिनकर में JMM का स्थापना दिवस में जा सकते हैं इसके बाद पाकुड़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी से मिलने जा सकते हैं।
दूसरी ओर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने सोरेन से कहा है कि वह पहले हाईकोर्ट जाएं। आपको बता दें कि जमीन घोटाला केस में सोरेन को ईडी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। उन्होंने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी।
हेमंत सोरेन को गुरुवार को रांची के PMLA कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। ईडी ने कोर्ट से हेमंत सोरेन की सात से आठ दिन की हिरासत मांगी थी। इस बीच JMM (Jharkhand Mukti Morcha) के सीनियर नेता चंपई सोरेन को JMM के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विधायक दल का नेता चुना है। गठबंधन में कांग्रेस और राजद भी शामिल है।
फिलहाल चंपई सोरेन ने सीएम पद की शपथ ले ली है। इससे पहले झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को उन्हें मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त कर और शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। राज्यपाल ने चंपई को 10 दिनों में बहुमत साबित करने को कहा है। चंपई सोरेन के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी शपथ ली।
ALSO READ:
- प्रयागराज महाकुम्भ में नदी की स्वच्छता का बना वर्ल्ड रिकार्ड
- 22 साल बाद रावण के किरदार में आशुतोष राणा की थिएटर में वापसी
- विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
- भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ आ रहे 10 श्रद्धालुओं की मौत 19 घायल, सीएम योगी ने जताया शोक