भीषण गर्मी में डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर को रखेगा ठंडा, मिलेंगे ये फायदे

हेल्थ न्यूज। भीषण गर्मी और लू में हर किसी का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। इतनी धुप में ऑफिस जाना या फिर किसी काम से बाहर जाना होतो लोग जाने से बचते हैं। ऐसे में फिर भी आप बाहर जा रहे हैं तो सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरुरी हैं।

इस मौसम में थोड़ी से लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं। तेज धूप में लू लगने का खतरा ज्यादा होता है। वहीं, इस मौसम में तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, उल्टी, चक्कर आना, दस्त, सिरदर्द, मुंह सूखना और हाथ-पैरों में कमजोरी जैसी बीमारियां होने का भी खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में लू से बचने के लिए खूब पानी पियें। इसके अलावा अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल कर सकते हैं जो न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाएं बल्कि शरीर की ऊर्जा भी बनाए रखें। आज हम इस खबर के माध्यम से कुछ खाद्य पदार्थ बताएंगे जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होगा।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

  • तरबूज : तरबूज में काफी मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर को ठंडक देता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
  • खीरा : खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे सलाद के रूप में खाया जा सकता है या सैंडविच में डाला जा सकता है। रात के समय खीरा न खाएं, इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • पुदीना : पुदीना की तासीर ठंडी होती है। पुदीने का रस, चटनी या पुदीने की चाय पीकर आप तरोताजा और ठंडा महसूस कर सकते हैं। आप अपनी पानी की बोतल में पुदीना डालकर उसे पूरे दिन पीने से भी तरोताजा महसूस कर सकते हैं।
  • नारियल पानी : नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है। सुबह-शाम नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • लस्सी : लस्सी में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। इसे रोजाना पीने से गर्मी से राहत मिलती है। इन खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करके आप शौच के दौरान अपने शरीर को ठंडा और स्वस्थ रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button