
उत्तर प्रदेश के रामनगरी अयोध्या में बने दिव्य, भव्य राम मंदिर के दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ 11 फरवरी को जा सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 1 फरवरी को दर्शन करने के लिए जाने वाले थे लेकिन मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए इस धार्मिक यात्रा को कैंसिल करना पड़ा था।
वहीं अब सीएम योगी और उनकी कैबिनेट मंत्री 11 फरवरी को एक साथ अयोध्या जायेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत विभिन्न दलों के विधायक भी मौजूद रहेंगे।
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने जानकारी दी कि अब कैबिनेट और विधानसभा के ज्यादातर सदस्य 11 को दर्शन करने के लिए आएंगे। रामलला के दर्शन पूजन के बाद सभी विशिष्टजनों को अयोध्या में भोज भी दिया जाएगा।
ALSO READ:
- हेमवती नंदन बहुगुणा ने संघर्षों से प्रशस्त किया था अपना मार्गः मुख्यमंत्री योगी
- अग्निवीर भर्ती : सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
- एशियन फिल्म अवार्ड्स: ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ बेस्ट फिल्म, शहाना बेस्ट एक्ट्रेस
- योगी कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर …. किसानों को होली का तोहफा, गेहूं की बढ़ी MSP
- साहू समाज के चौपाल में उच्च शिक्षा और उचित स्थान पाने पर दिया गया जोर