“मेरे राम आए हैं” CM योगी ने शेयर किया राम भक्ति गीत

अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक भक्ति गीत शेयर किया है।

भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, सदियों की प्रतीक्षा का अंत कर, अब पूर्ण होने जा रहा है। राम नगरी अयोध्या इन दिनों भक्ति से सराबोर है। 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रामभक्तों में अपार उत्साह है। हर तरफ राम-नाम का जप हो रहा है और मंदिर के निर्माण का हर पल एक त्योहार की तरह मनाया जा रहा है।

अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक भक्ति गीत शेयर किया है। “मेरे राम आए हैं” शीर्षक वाला यह गीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को छू रहा है। मधुर स्वरों में गाया गया यह गीत अयोध्या धाम में श्री राम के आगमन की कथा सुनाता है।

यह गीत न केवल भक्ति जगाता है बल्कि आस्था को भी मजबूत करता है। गीत के अंत में “कई वर्षों तक आंखें तरसी, मिटी ना मन की आस, सदियों तक संघर्ष हुआ तब खत्म हुआ वनवास” पंक्ति सुनकर हर राम भक्त की आंखें नम हो जाती हैं।

अयोध्या धाम, जहां सदियों से आस्था की नदी बहती है, वहीं सदियों तक एक ऐसा संघर्ष भी चला जिसने इतिहास के पन्नों पर गहरे निशान छोड़े. राम जन्मभूमि से जुड़ा विवाद सिर्फ एक जमीन का नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक-धार्मिक ताने-बाने में रची सदियों पुरानी आस्था का था।

राम मंदिर का संघर्ष एक इतिहास नहीं, बल्कि एक अनुभव है, अनुभव आस्था का, धैर्य का, संघर्ष का और अंततः विजय का। यह अनुभव बताता है कि सदियों बाद भी आस्था टूटती नहीं, बल्कि पत्थर बनकर उभरती है. अयोध्या का धाम आज इसी उम्मीद और आस्था से रोशन है।

आपको बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में राजनीति, धर्म, खेल, बॉलीवुड से लेकर कला और संस्कृति जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां उपस्थित रहेंगी। अमिताभ बच्चन से लेकर महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहेंगे। दुनिया के 50 देशों के लोग उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Also Read :

Related Articles

Back to top button