सलमान खान का रोमांटिक गाना You Are Mine रिलीज, भांजे अयान संग मचाया धमाल

बॉलीवुड के दबगं सलमान खान का नया गाना "You Are Mine" रिलीज़ हो गया है।

बॉलीवुड के दबगं सलमान खान का नया गाना “You Are Mine” रिलीज़ हो गया है। इस गाने को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है और इसकी म्यूज़िक वीडियो भी काफी सुर्ख़ियों में है।

इस गाने में एक्टर सलमान खान पहली बार अपने भांजे अयान अग्निहोत्री के साथ नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस गाने को सलमान खान और उनके भतीजे अयान अग्निहोत्री ने ही गाया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। आपको बता दे कि इस संगीत को विशाल मिश्रा ने पिरोया है।

इस गाने की बात करूं तो सलमान खान व्हाइट शर्ट और मैचिंग पेंट के साथ चार्मिंग लुक में नजर आ रहे है। फैंस को सलमान खान का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button