दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में आज भी कड़ाके की ठंड

शीतलहर ने उत्तर भारत को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। राजस्थान से लेकर बंगाल तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड
हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो आज से पश्चिमी भारत में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, राजस्थान,पंजाब सहित कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। आज सुबह राजस्थान में घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान में ठंड और बारिश का होगा डबल अटैक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। बात करें राजस्थान की तो जोधपुर और जैसलमेर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी उम्मीद है। बता दें कुछ दिनों पहले राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई थी।

इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक छाए रहेंगे कोहरे
मौसम विभाग की मानें तो 11 से लेकर 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा सुबह कुछ घंटे कोहरे छाए रहने की संभावना है। वहीं,आज और कल जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लोगों को ठंड और कोहरे के डबल अटैक का सामना करना पड़ेगा।

हिमाचल के तापमान में भारी गिरवाट दर्ज

बात करें पहाड़ी राज्यों की तो हिमाचल प्रदेश के लिए माैसम विभाग ने अगले तीन दिन और घने काेहरे का येलाे अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्राें में बारिश न हाेने के कारण काेहरे काे लेकर यह स्थिति बनी हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।

हरियाणा में आज कोल्ड डे रहने की संभावना
बात करें हरियाणा की तो प्रदेश में कोल्ड डे और सीवियर कोल्ड डे रहने की संभावना व्यक्त की है। इससे कोहरा छा सकता है। तापमान में लगातार उतार चढ़ाव के चलते शीत लहर चलने और ठंड बढ़ने के चलते पशु उसको सहन नहीं कर पा रहे हैं।

दक्षिण भारत के मौसम का हाल

बात करें दक्षिण भारत की तो तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button