राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, अखिलेश यादव ने जताई क्रॉस वोटिंग की आशंका

देश के तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए आज मंगलवार को चुनाव जारी है। अखिलेश यादव ने क्रॉस वोटिंग पर आशंका जताते हुए हमला बोला हैं।

देश के तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए आज मंगलवार को चुनाव जारी है। वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हो गई। शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। गिनती पूरी होने पर देर रात तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में देखने को मिल सकता है। कारण यहां एक-एक सीट पर पेंच फंसता नजर आ रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि हर किसी में सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं होती है। क्या कोई है जो नहीं जानता कि बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। जिन लोगों ने क्रॉस वोटिंग की है, उनमें सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं रही होगी। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी, क्योंकि हमारी पार्टी के नेता चाहते हैं ऐसे लोगों को पार्टी से दूर रखा जाए।

आगे उन्होंने कहा कि जो दूसरों के लिए कांटा बोते हैं। एक दिन उनके लिए भी कांटा मिलते हैं। जो दूसरों के लिए गड्‌ढे खोदते हैं। एक दिन वो खुद भी उस गड्‌ढे में गिरते हैं। बीजेपी चुनाव जीतने के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है। बीजेपी है जीतने के लिए सब कुछ करेगी। वो जो लाभ पाने वाले हैं, चले जाएंगे। जिनका लाभ मिलना होगा कुछ वो जरूर चले जाएंगे।

इस सरकार के खिलाफ वोट डालने में साहस की जरुरत है। जो भोज में नहीं आये, चर्चाएं आपके माध्यम से थीं, और भी माध्यम से थीं। उन बातों को आप बेहतर समझते होंगे कि कोई क्यों चला गया। किसी को धमकाया गया होगा, किसी को सिक्योरिटी की जरुरत रही होगी। सुनने में तो बहुत चीजें आ रही हैं, सुनने में तो पैकेज के बारे में भी आ रही हैं।

पल्लवी पटेल पर कहा कि नहीं दिया होगा वोट अभी तक नहीं आयी है, मैं किसी की अंर्तआत्मा को नहीं जानता हूं

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे सभी तीन उम्मीदवार जीतेंगे। भाजपा चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना सकती है। हमारे कुछ नेता जो निजी लाभ चाहते हैं, वे भाजपा में जा सकते हैं।

तो वहीं सपा विधायक पल्लवी पटेल का कहना हैं कि मेरा वचन PDA है, मैंने शुरू से PDA की बात की है और मेरा वोट भी आज PDA के लिये है। अखिलेश के साथ बातचीत पर कहा कि, मैनें PDA की बात हमेशा की है, लड़कर भी की है, विन्रमता से भी की है, pda मेरा वजूद है। जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की, उनकी प्रतिबद्धता कहीं और हो सकती है, धोखा देना मेरे खून में नहीं है।

यूपी राज्यसभा चुनाव की अहम बातें

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 10 राज्यसभा सीटों के लिए आठ और विपक्षी समाजवादी पार्टी ने तीन उम्मीदवार उतारे हैं। जिससे एक सीट पर कड़ा मुकाबला है। फोकस इस बात पर होगा कि उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के कितने वोट मिले। यहां जादुई आंकड़ा 37 है।

भाजपा को जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल से अतिरिक्त वोट मिलने की उम्मीद है। जयंत के एनडीए में शामिल होने की खबर है। बीजेपी के नेताओं ने यह भी दावा किया है कि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के कम से कम 10 विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा के इस दावे तब और बल मिलता है, जब सोमवार की रात अखिलेश यादव ने भोज का आयोजन किया, जिसमें 8 विधायक गायब रहे। हालांकि सपा ने क्रॉस वोटिंग से इंकार किया है।

भाजपा के उम्मीदवार

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह
  • पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह
  • प्रदेश के वरिष्ठ नेता अमरपाल मौर्य
  • पूर्व मंत्री संगीता बलवंत बिंद
  • पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी
  • पूर्व विधायक साधना सिंह
  • आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन
  • पूर्व सपा नेता और उद्योगपति संजय सेठ

सपा के उम्मीदवार

  • अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन
  • सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आलोक रंजन
  • दलित नेता रामजी लाल सुमन

साफ दिख रहा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी में टूट हो गई है। परिणाम क्या होगा ये तो शाम को पता चल ही जाएगा।

Related Articles

Back to top button