अयोध्या पहुंचीं प्र‍ियंका चोपड़ा, पति संग किए राम लला के दर्शन

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम पहुंच गई हैं।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम पहुंच गई हैं उनके साथ उनके पति और गायक निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी जोनास भी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ राम मंदिर में रामलला के दर्शन पूजन की। बता दें कि प्रियंका इस दौरान ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं। इस दौरान एयरपोर्ट पर लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाएं।

तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को येलो सूट पहने देखा जा सकता है उन्होंने अपनी गोद में बेटी मालती को उठाया हुआ है। ऑरेंज आउटफिट में मालती मेरी काफी क्यूट लग रही हैं साथ ही व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने पति निक जोनस, प्रियंका के साथ खड़े हैं एक्ट्रेस को मंदिर के पुजारी से माथे पर तिलक लगवाते भी देखा जा सकता हैं।

मंदिर में दर्शन के बाद प्रियंका और उनके परिवार ने मीडिया से भी बातचीत की। प्रियंका ने कहा कि वह अयोध्या आकर बहुत खुश हैं और भगवान राम से आशीर्वाद लिया। निक ने भी कहा कि यह उनके लिए एक अद्भुत अनुभव है और वह भारत की संस्कृति और धर्म के बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं।

प्रियंका और उनके परिवार के अयोध्या दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। लोग उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button