
मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। बता दें कि पंकज उधास ने मुंबई के एक अस्पताल में 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इसकी जानकारी उनकी बेटी नायह अधास ने इंस्टाग्राम पर मौत की जानकारी दी। स्टेटमेंट में लिखा है- बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं। बता दें कि कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

पंकज उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और इनकी आवाज के लोग दीवाने थे। 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

पंकज उधास का जन्म गुजरात में राजकोट के पास चारखड़ी-जैतपुर में एक ज़मींदार चारण परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका पहला ग़ज़ल एल्बम आहट 1980 में रिलीज़ हुआ था। ग़जल गायक के रूप में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने उर्दू भी सीखी। पार्श्व गायक के रूप में उन्होंने साजन, ये दिल्लगी और फिर तेरी कहानी याद आई जैसी कुछ फिल्मों में काम किया।
साल 2006 में पंकज उधास को ग़ज़ल गायकी के करियर में सिल्वर जुबली पूरा करने के उपलक्ष्य में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2004 में लंदन के वेम्बली कॉन्फरेंस सेंटर में इस प्रतिष्ठित स्थान पर प्रदर्शन के 20 साल पूरे करने के लिए विशेष सम्मान मिला।
ALSO READ:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली आगमन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने किया भव्य स्वागत
- अलीगढ़ में छात्रों को छात्रवृत्ति न मिलने से पूर्व सीएम मायावती ने जताई नाराजगी !
- धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा : जनता दर्शन में बोले मुख्यमंत्री
- SEBI की चुप्पी से उठे सवाल: ₹200 करोड़ के वरनियम क्लाउड घोटाले में हर्षवर्धन साबले अब भी फरार
- BSP जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम ने राजार्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की मनाई भव्य जयंती