दीपिका-रणवीर नन्ही परी के साथ पहुंचीं घर, एक झलक देखने को तरसीं फैन्स की निगाहें

बॉलीवुड के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। 8 सितंबर को दीपिका ने मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया, 9 दिन बाद एक्ट्रेस को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की गाड़ी को हाल ही में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से ये स्टार कपल अपनी बेटी के साथ घर के लिए रवाना हो गया है।

पैपराजी वीर भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किया है, जिसमें दीपिका और रणवीर अपनी मर्सिडीज-मेबैक कार से मीडिया के कैमरों से बचते हुए अस्पताल के पिछले दरवाजे से बाहर निकलते दिख रहे हैं. हालांकि इस दौरान नवजात शिशु की एक झलक देखने को मिली। इस दौरान दीपवीर के घर पर रणवीर के पेरेंट्स भी पहुंचे, सभी ने नन्ही परी का घर पर जोरदार स्वागत किया। बता दें कि दीपिका-रणवीर शादी के छह साल बाद माता-पिता बने हैं।

बता दें कि दीपिका और रणवीर 8 सितंबर को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे और बप्पा का आशीर्वाद लिया था। इसके अगले दिन (शनिवार) शाम को दीपिका अस्पताल में भर्ती हुई थी। पैपराजी ने दीपिका-रणवीर की गाड़ी को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल के बाहर देखा था। थोड़ी देर बाद दीपिका की मम्मी और बहन भी अस्पताल पहुंची, वहीं 8 सितंबर को स्टार जोड़ी दीपिका और रणवीर सिंह ने आधिकारिक तौर पर अपने घर पहली खुशी, एक बच्ची के आगमन की घोषणा की थी, उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि “8.9.2024 को बेबी गर्ल का स्वागत… दीपिका और रणवीर”.

अभी हाल ही में 12 सितंबर को दीपिका पादुकोण और उनकी नन्ही परी से मिलने के लिए शाहरुख खान हॉस्पिटल पहुंचे थे। देर रात अपनी व्हाइट रोल्स रॉयस कार में शाहरुख हॉस्पिटल के अंदर एंटर करते हुए नजर आए थे। हालांकि, पैरेंट्स बनने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका ने अब तक अपनी नन्ही परी का चेहरा नहीं दिखाया है।

Related Articles

Back to top button