‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे। राहुल गांधी के न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए सपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भेजे गए न्योते को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी की यात्रा 16 फरवरी को बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव अमेठी या रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के साथ ही साझा सभा को भी संबोधित कर सकते हैं। सपा की तरफ से न्योता स्वीकारने और यात्रा में अखिलेश के शामिल होने की सहमति से कांग्रेस को बड़ी राहत मिली है।

सपा ने इस बारे में कहा कि एक्स पर लिखा कि अखिलेश यादव को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया और 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अमेठी या रायबरेली में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है ये ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ उप्र में प्रवेश करके PDA की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे ‘सामाजिक न्याय’ और ‘परस्पर सौहार्द’ के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। ‘INDIA’ की टीम और ‘PDA’ की रणनीति, जीत का नया इतिहास लिखेगी।

बंगाल में ममता बनर्जी और बिहार में नीतीश कुमार से मिले धोखे के बाद यूपी में सपा का सहयोग मिलना कांग्रेस के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Related Articles

Back to top button