
हम सब जानते ही हैं कि भारत में होली के त्योहार की तैयारियां शुरु हो गई हैं। इसको लेकर खास तरह की तैयारियां की जाती हैं। भारत के अलावा दुनिया में कई ऐसे भी देश हैं जहां इसे बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। आइए जानते हैं कि भारत के अलावा किन देशों में इस रंग के त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का ऐसा देश है, जहां भारत की तरह ही होली का त्योहार मनाया जाता है.लेकिन इस त्योहार की विशेषता है कि इसे हर साल नहीं बल्कि दूसरे साल मनाया जाता है। इसे वाटरमेलन फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है. इसमें होली खेलने के लिए रंगों का नहीं बल्कि तरबूज का इस्तेमाल होता है।
साउथ अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका में भी होली का त्योहार शानदार तरीके से मनाया जाता है। भारत की तरह यहां भी होलिका दहन होता है यहां पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशी में गीत गाते हैं। अफ्रीका में रहने वाला भारतीय समुदाय इस त्योहार को बेहद रंगारंग तरीके से मनाते हैं।
अमेरिका
यूएस में होली को ‘फेस्टिवल ऑफ कलर्स’ के नाम से जाना जाता है और यहां भी भारत की तरह इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस उत्सव के दौरान लोग रंग-बिरंगे रंग एक-दूसरे पर फेंकते हैं।
थाईलैंड
एशियाई देश थाईलैंड में होली के त्योहार को सोंगक्रान के नाम से जाना जाता है। यह पर्व अप्रैल के महीने में मनाया जाता है इस दिन यहां के लोग एक-दूसरे के ऊपर रंग के साथ-साथ ठंड़ा पानी भी डालते हैं।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में इस फेस्टिवल को वानाका नाम से जाना जाता है। न्यूजीलैंड के अलग-अलग शहरों में इस पर्व को मनाए जाने का चलन है। इस त्योहार को मनाने के लिए लोग एक बगीचे में इकट्ठे होते हैं और एक दूसरे के शरीर पर रंग लगाते हैं।
जापान
जापान में होली का त्योहार मार्च और अप्रैल माह में मनाया जाता है। दरअसल इस महीने चेरी के पेड़ में फूल आने लगते हैं और लोग अपनी फैमिली के सदस्यों के साथ चेरी के बागों में बैठकर चेरी खाते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं। जापान में इस त्योहार को चेरी ब्लॉसम के नाम से जाना जाता है।
मॉरीशस
अफ्रीकी देश मॉरीशस में बसंत पंचमी के दिन से शुरू होकर करीब 40 दिन तक होली का आयोजन चलता है। इस दिन लोग एक-दूसरे पर रंगों की बौछार करते हैं। भारत की तरह भी यहां होली के एक दिन पहले ही होलिका दहन होता है।
ALSO READ:
- अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट, जानें क्या था मामला
- यूपी कैबिनेट की बैठक में 13 प्रस्ताव पास,यूपी के प्रांतीय रक्षक दल के 34 हजार जवानों का बढ़ा भत्ता
- अभ्युदय पोर्टल के माध्यम से शुरू हो चुकी है ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- रजत पाटीदार भाज्ञशाली है कि उसे एक ऐसी टीम मिली है जो सफलता के लिए भूखी है : सुनील गावस्कर
- 1.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,421.65 अंक पर पहुंच सेंसेक्स