100 साल बाद होली पर लगा ग्रहण, जानिए क्या होगा इसका असर

भारत में होली का अपना ही नजारा है, जहां पर सुबह से ही लोग रंगों की दुनिया में खो जाते हैं तो बच्चे पकवानों का लुत्फ उठाते हुए जोगीरा सारारा की धुन पर थिरकते नजर आते हैं।

भारत में होली का अपना ही नजारा है, जहां पर सुबह से ही लोग रंगों की दुनिया में खो जाते हैं तो बच्चे पकवानों का लुत्फ उठाते हुए जोगीरा सारारा की धुन पर थिरकते नजर आते हैं। होली न सिर्फ धार्मिक रूप से बल्कि हिंदू कैलेंडर के हिसाब से पुराने साल के आखिरी महीने को अलविदा कहने का भी पर्व है।

माना जाता है कि होली पर लंबे समय के दुश्मन भी दोस्त बनकर गले लग जाते हैं। यूं तो होली का त्योहार अपने आप में ही बेहद खास होता है लेकिन इस साल होली पर एक ऐसी घटना होने जा रही है जो कि आखिरी बार 100 साल पहले देखने को मिली थी। 25 मार्च 2024 को होली का त्योहार है और करीब 100 साल बाद एक चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। यह ग्रहण 25 मार्च की सुबह 10:23 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक होगा, हालांकि इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा।

आपको बता दें कि यह चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए अच्छा तो कुछ के लिए अशुभ प्रभाव वाला साबित हो सकता है। मिथुन, सिंह और मकर राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ प्रभाव वाला होगा और उन्हें आर्थिक, व्यवसाय और सेहत के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। वहीं मेष, कर्क, कन्या, कुंभ और मीन राशि के जातकों को संभल कर रहने की जरूरत है उनके जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

यह चंद्र ग्रहण यूरोप, पूर्वोत्तर एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका में नजर आने वाला हैं।

जानिए होली के अहम तिथियां एवं मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 24 मार्च 2024, सुबह 09:57 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 25 मार्च 2024, दोपहर 12:32 बजे
अभिजीत मुहूर्त: 25 मार्च 2024, दोपहर 12:02 बजे – 12:51 बजे
होलिका दहन मुहूर्त: 24 मार्च 2024, रात 11:15 बजे – 25 मार्च 2024, मध्यरात्रि 12:23 बजे
रंगों वाली होली: 25 मार्च 2024, सोमवार

होली के लिए उपाय: होलिका दहन के समय, घर के मुख्य द्वार पर नारियल और मिठाई रखें। होलिका दहन में गेहूं की बालियां और चने की बालियां अर्पित करें, होली के दिन गरीबों को दान करें।

होली के दिन, लोग रंगों से खेलते हैं, मिठाइयाँ बाँटते हैं और एक-दूसरे को गले लगाते हैं। यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमें भेदभाव मिटाकर एकजुटता से रहना चाहिए. होली एक ऐसा त्योहार है जो हमें खुशी और उत्साह से जीवन जीने का संदेश देता हैं।

Related Articles

Back to top button