तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, यूपी के दस सीटों पर 11 बजे तक 26 प्रतिशत हुई वोटिंग

लखनऊ। मंगलवार को तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की 10 सीटों पर सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान जारी है। इन दस सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार हैं। मतदेय स्थलों पर सुबह से ही मतदान का रूझान मतदाताओं में दिख रहा है। बूथों के बाहर लाइनों में मतदान करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इन सभी सीटों पर 11 बजे तक कुल 26.12 % मतदान हुआ है।

बता दें कि मैनपुरी में विधानसभा किशनी थाना बेबर क्षेत्र के मतदान केंद्र तेजगंज पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। मतदान केंद्र पर जमकर पथराव हुआ। पथराव में भाजपा कार्यकर्ता मनोज चौहान घायल हो गए। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मतदान केंद्र पर पहुंचे थे।

मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं।

पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार संग वोट डाला। उन्होंने बरेली के लालफाटक स्थित गांव कांधरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जो हम ने नारा दिया था अब की बार तीन लाख पार, उससे भी आगे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button