
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। दोकटी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और जीप में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद उस्मान सहित वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार, दोकटी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ के पास मंगलवार तड़के लगभग ढाई-तीन बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन और जीप में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घायलों में से चार लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है। घटना में मारे गए लोगों की पहचान अमित कुमार गुप्ता (46), रणजीत शर्मा (32), यश गुप्ता (9), राज गुप्ता (11), राजेंद्र गुप्ता (50) और एक अज्ञात के रूप में हुई है। मृतकों में यश गुप्ता व राज गुप्ता सगे भाई थे।
एसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीप में सवार लोग खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव में तिलक समारोह से लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
ALSO READ:
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 फरवरी को लखनऊ दौरे पर, दो फ्लाइओवर का करेंगे लोकार्पण
- शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी, चार लोग घायल, देर रात पकड़ा गया
- गुटबाजी करने पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ और उनके करीबी नितिन सिंह पर गिरी गाज , मायावती ने पार्टी से निकाला
- सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त में चीजें देने की घोषणाओं की आलोचना की, कहा- लोग नहीं करना चाहते काम
- माघ पूर्णिमा स्नान पर सीएम योगी अलर्ट, वॉर रूम से सुबह 4 बजे से कर रहे है मॉनिटरिंग