कल दिल्ली में होगी INDIA ब्लॉक की महारैली, अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता हो सकते है शामिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी 31 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। रैली में विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) के लगभग सभी बड़े नेता भी शामिल होने वाले है। बताया जा रहा है कि रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह महारैली ‘तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के बैनर तले आयोजित की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने इस महा रैली की अनुमति दे दी है जिसमे 13 विपक्षी दाल शामिल होने वाले है।

कांग्रेस के महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने आज प्रेस वार्ता के दौरान महा रैली को लेकर नया अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि “4-5 मुद्दे हैं जिन पर ये रैली आयोजित की गई है। केजरीवाल जी हैं, हमें हेमंत सोरेन और कई अन्य लोगों को भी नहीं भूलना चाहिए जिन्हें निशाना बनाया गया है।

कल की रैली को लोकतंत्र के नजरिये से देखा जाना चाहिए, किसी एक पार्टी की रैली के तौर पर नहीं। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कल रैली में मौजूद रहेंगे। यह रैली लोकतंत्र और संविधान को बचाने को लेकर है किसी एक व्यक्ति को बचाने को लेकर नहीं।” आप के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बताया है कि इस महा रैली में 20,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी :

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रामलीला मैदान में होने वाली महा रैली से पहले एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान यातायात नियम और प्रतिबंध लागू रहेंगे, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने की उम्मीद है। रणजीत सिंह फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग, जेएलएन मार्ग और चमन लाल मार्ग जैसे क्षेत्रों में विनियमित या संभावित रूप से प्रतिबंधित यातायात का अनुभव होगा।

इसके अलावा राजघाट चौक, मिंटो रोड और आसपास के अन्य इलाकों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ से छुटकारा पाने के लिए नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button