Trending

देश में वर्ष 2014 के बाद से बदलाव हुआ है- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।

भारतीय सेना 15 जनवरी को अपना 76वा सेना दिवस बड़ी धूमधाम से मना रही है। इस दौरान लखनऊ के अंबेडकर पार्क में भारतीय सेना की तरफ से “सेना सिंफनी बैंड संगीत” समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनानाथ के साथ देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। इस दौरान सिंफनी बैंड के 100 जवान अपनी प्रस्तुतियों से देशभक्ति का जोश भरा।

कार्यक्रम की शुरुआत में, सेना के विभिन्न अंगों के जवानों ने एक भव्य परेड का प्रदर्शन किया। परेड में विभिन्न प्रकार के हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने परेड की सलामी ली। परेड के बाद, शौर्य संध्या का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मार्शल आर्ट के विभिन्न रूपों, सुखोई और किरण विमानों द्वारा फ्लाई पास्ट के साथ-साथ कई सैन्य प्रदर्शन हुए। इस मौके पर रक्षामंत्री ने अपने भाषण में भारतीय सेना के बलिदान और वीरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भारत की सुरक्षा की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अन्य मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहे।

मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है इसी बीच रक्षामंत्री अपने संसदीय बालागंज क्षेत्र में देवलोक नागरिकों के बीच सोमवार की सुबह लॉन में आयोजित व्यापारी स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में व्यापार बढ़ा है, व्यापारी समृद्ध हुआ है और आज प्रधानमंत्री की सोच से भारत बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तो उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माफियाओं पर कार्रवाई कर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान की है। व्यापारी के साथ लूट, रंगदारी जैसी घटनाओं को रोकने का कार्य किया है।

व्यापारियों के कार्यक्रम में इंडिया आईटी मॉल पोर्टल की लॉन्चिंग करने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर में बिजनेस स्कूल आईएमआरटी में भाजपा के पूर्व पार्षद, प्रबुद्धजनों को सम्बोधित किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में वर्ष 2014 के बाद से बदलाव हुआ है। भारत पूरे विश्व में एक बड़ी शक्ति बनकर उभरा है। दूसरे देशों से भारत सहयोग लेता था, अब भारत दूसरे देशों को सहयोग दे रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम विश्व के शीर्ष नेताओं आया है।

इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्धवर्ग के लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें कि 16 जनवरी को 12 बजे मान लॉन ,पुरनिया, अलीगंज में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में शामिल होंगे तीन बजे चौक स्थित अटल कन्वेंशन सेंटर में स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंध एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे और शाम 4:25 पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button