विजयश्री फाउंडेशन : रिटायर्ड आईएएस आलोक रंजन व सुरभि रंजन की देवतुल्य युगल जोड़ी ने मरीजों- परिजनों व जरूरतमन्दों को भोजन कराकर मनाई शादी की वर्षगाँठ

विवाह वर्षगांठ पर लोहिया इंस्टीट्यूट और मेडिकल कॉलेज लखनऊ में संचालित विजयश्री फाउंडेशन(प्रसादम सेवा) में की भोजन सेवा


लखनऊ । धार्मिक,सामाजिक आयोजनों में हर समय मदद के लिए तत्पर रहने वाले एवं विजयश्री फाउंडेशन-प्रसादम कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल से रिटायर्ड आईएएस श्री आलोक रंजन और उनकी धर्मपत्नी मां अन्नपूर्णा स्वरूपा श्रीमती सुरभि रंजन की देवतुल्य युगल जोड़ी ने अपनी शादी की वर्षगांठ पर लोहिया इंस्टीट्यूट और मेडिकल कॉलेज लखनऊ में संचालित विजयश्री फाउंडेशन(प्रसादम सेवा) केंद्र पर असाध्य रोगों से पीड़ित निशक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को बड़ी सादगी से सेवा दिवस केरूप में मनाया।

रिटायर्ड आईएएस श्री आलोक रंजन और उनकी धर्मपत्नी मां अन्नपूर्णा स्वरूपा श्रीमती सुरभि रंजन की देवतुल्य युगल जोड़ी ने विवाह वर्षगांठ पर भोजन सेवा में अपने हाथों मरीजो,परिजनों व जरूरतमन्दों को भोजन परोसा।भोजन सेवा केंद्र पर विजयश्री श्री फाउंडेशन के संस्थापक फ़ूडमैंन विशाल सिंह ने दम्पति जोड़ी का स्वागत कर बधाई दी।

रिटायर्ड आईएएस श्री आलोक रंजन और उनकी धर्मपत्नी मां अन्नपूर्णा स्वरूपा श्रीमती सुरभि रंजन की देवतुल्य युगल जोड़ी ने विजयश्री फाउंडेशन-प्रसादम सेवा के संथापक फ़ूडमैन विशाल सिंह और भोजन सेवा केंद्र में सेवारत स्टाफ को उनकी सेवा की सराहना करते हुये कहा अपने व्यस्ततम समय व विशेष दिन पर जरूरतमन्दों के बीच पहुँचकर सहयोग करने की प्रवति सभी के लिए प्रेरणादायक है।

साथियों यह कितना सार्थक विचार है कि हम सब अपने व परिवारीजनों के जन्मदिवस व विवाह की वर्षगांठ जैसे अवसरों पर अस्पतालों के महंगे इलाज से टूट चुके जरूरतमंद लोगों की इस मुश्किल घड़ी में भोजन सेवा कर कुछ मरहम लगाने का सार्थक प्रयास कर सके।

फ़ूडमैन विशाल सिंह ने शादी की वर्षगांठ पर दी बधाई । उन्होंने ने लिखा कि आप दोनों का ये प्यार का बंधन कभी ना टूटे, आप कभी चाहकर भी एक दूसरे से ना रूठे, खुशियों से भरी जिन्दगी को यूँ ही निभाते रहे, खुदा करे खुशियों के वो पल आपकी जिन्दगी से कभी ना छूटे। आपको शादी की हर्दिक शुभकामनाएं।

आज आप जैसे अभिभावकों के मार्गदर्शन और संरक्षण का ही फल है कि इस पुनीत व मानवीय सेवा मिशन को राह मिल रही है, और यह सेवा यज्ञ धीरे-धीरे आगे बढ़ लखनऊ के कई अस्पतालों में नर में नारायण के विचार को मानते हुए निःशक्त तीमारदारों की सेवा कर रहा है।

इस संगठन के मार्गदर्शक की भूमिका में मां अन्नपूर्णा स्वरूपा श्रीमती सुरभि रंजन सक्रिय तौर पर योगदान देती रहती है और संरक्षक श्री आलोक रंजन भी लगातार विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा को आशीर्वाद प्रदान करते रहते है।शादी की बधाई देते हुए फूडमैन विशाल सिंह ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ये आपके ही प्रयासों का सुखद परिणाम है कि कई सेवा भावी लोग इस मिशन में जुड़कर सेवा परमो धर्म: के विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने इसे अपने संगठन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि श्रीमती सुरभि रंजन व श्री आलोक रंजन इस मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों का पेट भरने में सहायता के लिए सदैव तैयार रहते हैं।फूडमैन ने कहा कि आज विजयश्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के 3 अस्पताल मेडिकल कॉलेज लखनऊ, बलरामपुर अस्पताल लोहिया संस्थान लखनऊ में दोपहर के समय लगभग 1000 निःशक्त तीमारदारों को निःशुल्क भोजन सेवा की जाती है।

इसमें फाउंडेशन के संरक्षक मंडल से रिटायर्ड आईएएस श्री आलोक रंजन और उनकी धर्मपत्नी मां अन्नपूर्णा स्वरूपा श्रीमती सुरभि रंजन का भी अहम् योगदान रहता है।इस तरह संगठन के माध्यम से इन जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु संभव मदद कर ‘सेवा परमो धर्मः’ विचार को लगातार आगे बढ़ाया जाता रहता है। यह सारे सेवा कार्य समाज से सार्थक ऊर्जावान सेवादार साथियों के माध्यम से ही संभव हो पा रहा है।

बताते चले कि विजयश्री फाउंडेशन- प्रसादम सेवा लगातार 15 वर्षों से अस्पतालों में अपने परिजनों का इलाज कराने आने वाले नि:शक्त तीमारदारों, जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रही है जिसके चलते विशाल सिंह को फ़ूडमैन की उपाधि मिली है।उनके द्वारा अस्पताल में आधुनिक रैन बसेरों का भी संचालन किया जा रहा हैं जहां तीमारदारों को एक छत के नीचे भोजन और रात गुजारने का आश्रय मिलता है। यह मानवीय कार्य फूडमैन विशाल सिंह की विचारधार से प्रेरित लोगों के हृदय में पनप रहा है।


विजयश्री फाउन्डेशन के संस्थापक विशाल सिंह फ़ूडमैन ने इस शुभ अवसर पर लोगों से अपील कि आइए हम सब मिलकर इस पुनीत में मानवीय सेवा मिशन का हिस्सा बने और इस संगठन से जुडें।पूरे संगठन की तरफ से आदरणीय संरक्षक अभिभावक मां अन्नपूर्णा सुरभि रंजन जी श्री आलोक रंजन जी को शादी की वर्षगांठ बहुत-बहुत मुबारक हो ,परमपिता परमात्मा मां अन्नपूर्णा महालक्ष्मी आपके पूरे परिवार पर आनंद की वर्षा करें यही कामना है।

Related Articles

Back to top button