मॉस्को में जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं-पीएम मोदी

रूस की राजधानी मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ी निंदा की।

रूस की राजधानी मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 60 से अधिक हो गई है। शनिवार को आईसीआर ने कहा, “प्रारंभिक रूप से पुष्टि की गई है कि आतंकवादी हमले में 60 से अधिक लोग मारे गए हैं। अभी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा हम मॉस्को में जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं… दुख की इस घड़ी में भारत रूसी संघ की सरकार और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।

वहीं इससे पहले रिपोर्ट के मुताबिक, यह बताया गया था कि कम से कम 40 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और हमले में 100 से अधिक घायल हो गए। बॉडी कवच पहने और असॉल्ट राइफल से लैस तीन से पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने शुक्रवार को मॉस्को के एक मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद आग लग गई। आतंकी हमले की इस्लामिक स्टेट के  ने जिम्मेदारी ली है।

आतंकी हमले के बाद रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने कहा: “रूसी विदेश मंत्रालय को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल पर हुई भयानक त्रासदी के बाद दुनिया भर से आम नागरिकों से संवेदना व्यक्त करने वाले फोन आ रहे हैं. वे इस खूनी आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button