अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से दिया इस्तीफा, अयोध्या के सांसद ने भी विधानसभा सीट छोड़ी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने बुधवार को करहल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वह कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। अखिलेश यादव ने अब केंद्र की राजनीति करने का फैसला किया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे के अनुसार यह इस्तीफा प्राप्त हो गया है। शीघ्र ही स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

इससे पहले सपा के विधायक लालजी वर्मा भी इस्तीफा दे चुके हैं। लालजी वर्मा भी लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा, फैजाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Back to top button