
उत्तर प्रदेश के सियासी हलचलों के बाद एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार के विरुद्ध बने इंडिया गठबंधन की दो पार्टियां समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के बीच सीटों को लेकर समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत, सपा RLD को सात सीटें देगी। आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शुक्रवार को लखनऊ में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस समझौते की घोषणा की।
उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर चुनाव लड़ती नजर आएगी। सपा के मुखिया अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के बीच हुई मुलाकात के बाद ये फैसला हुआ है।
अखिलेश यादव ने इस बात को ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!
अखिलेश के ट्वीट को रिट्विट करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें! RLD को पांच सीटें मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में दी जाएंगी और दो सीटें गैर-मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में दी जाएंगी।
सपा और RLD के बीच समझौते के बाद, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। दोनों दलों का मानना है कि मिलकर काम करने से उन्हें अधिक सीटें जीतने में मदद मिलेगी और भाजपा को अब सपा-RLD गठबंधन से भी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
Also Read:
- बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं के लिए ‘पंच तख्त यात्रा योजना’ जल्द चालू होगी : मुख्यमंत्री
- काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान की वीआरडी प्रयोगशाला को मिली एनएबीएल मान्यता
- UP कैबिनेट बैठक में 30 प्रस्ताव को मिली मंजूरी
- प्रधानमंत्री मोदी को ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ सम्मान से नवाजा गया
- शीघ्र और पारदर्शी हो जन समस्याओं का समाधान : CM योगी