राशन कार्ड धारकों को राहत, आधार कार्ड लिंक करने की समय सीमा बढ़ी

लखनऊ । राशन कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन लेने वाले लाभार्थियों के लिए राशन कार्ड को आधार से जोड़ने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सीमा अब 30 सितम्बर 2024 कर दी गई है। पहले यह समय सीमा 30 जून 2024 थी। केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य है। आधार कार्ड लिंक न कराने पर कार्ड धारकों दिक्कत हो जाएगी। सरकार ने फरवरी 2017 में पीडीएस के तहत लाभ प्रदान करने के लिए राशन कार्ड को आधार कार्ड से अनिवार्य रूप से जोड़ने का निर्देश दिया था। जिन लोगों ने आधार लिंक नहीं कराया है, वे सब्सिडी के तहत मिलने वाली सरकारी योजनाओं जैसे खाद्यान्न, गैस सिलेंडर का लाभ नहीं उठा पाएंगे। कुछ राज्यों में राशन कार्ड रद्द भी किया जा सकता है।

ऐसे करें आधार कार्ड को लिंक : राशन कार्ड धारक राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है। प्रत्येक राज्य का अपना अलग पोर्टल है। तो अपने राज्य के लिए गूगल सर्च करें। आप राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का विकल्प चुनकर अपना राशन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर पंजीकृत कर सकते हैं।

अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। जिसमें एक OTP आएगा। जिसके सत्यापन के बाद आप अपने राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपको एसएमएस के जरिए मिल जाएगी. जिसके लिए आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button