राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी लखनऊ

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज लखनऊ पहुंचेगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज लखनऊ पहुंचेगी। रायबरेली-लखनऊ सीमा से निगोहां में आगमन होगा कालिंदी पार्क मोड़ से केकेसी चारबाग यात्रा गुजरेगी फिर नाका चौराहा होते हुए रकाबगंज जाएगी। इसके बाद राजाबाजार, मेडिकल कॉलेज, चरक चौराहा, चौक चौराहा होते हुए घन्टाघर पहुंचेंगी।

इस दौरान राहुल गांधी घंटाघर पर जनसभा को संबोधित करेंगे फिर ठाकुरगंज, बालागंज, दुबग्गा से पारा न्याय यात्रा पहुंचेगी। यह यात्रा सैनिक स्कूल से दरोगाखेड़ा होते हुए बंथरा जाएगी।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 फरवरी मंगलवार को राजधानी लखनऊ में प्रवेश करेगी। इससे पहले राहुल गांधी रायबरेली और लखनऊ बॉर्डर पर स्थित टोल प्लाजा पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद यह यात्रा निगोहा टोल रायबरेली रोड से शुरू होकर मदाखेड़ा मंदिर, मोहनलाल गंज, कल्ली बाजार, कालिंदी पार्क मोड़ उतरठिया, तेली बाग (शनि मंदिर) होते हुए दोपहर में केकेसी चारबाग (रेलवे स्टेडियम चारबाग) पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button