UP के 75वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश बुधवार को अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं।

देश का सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश बुधवार को अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। देश में सबसे अधिक आबादी वाला यह राज्य भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. मैं उत्तर प्रदेश के कौशलयुक्त, परिश्रमी और निष्ठावान लोगों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना करती हूं, मुझे विश्वास है कि यह राज्य और यहां के निवासी सदा विकास के पथ पर अग्रसर रहेंगे।

पीएम मोदी ने लिखा- अध्यात्म, ज्ञान और शिक्षा की तपोभूमि उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. बीते सात वर्षों में प्रदेश ने प्रगति की एक नई गाथा लिखी है, जिसमें राज्य सरकार के साथ जनता-जनार्दन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की है मुझे विश्वास है कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर प्रदेश के सभी भाइयों एवं बहनों को ढेरों शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की पावन धरती, यह प्रदेश असीम संभावनाओं और ऊर्जा से भरा हुआ है। हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ चुका है हमारा यह प्रदेश और अधिक विकसित, समृद्ध और खुशहाल हो, यही मैं कामना करता हूँ।

पीएम मोदी के ट्वीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया भी दी उन्होंने कहा कि आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाओं के लिए हृदयतल से आभार प्रधानमंत्री आपकी शुभेच्छाओं और मार्गदर्शन का ही सुफल है कि ‘नया उत्तर प्रदेश’, देश में सेवा, सुरक्षा, सुशासन व विकास का मानक बन गया है आपके नेतृत्व में हम प्रदेश में ‘रामराज’ की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सीएम ने एक अन्य पोस्ट में कहा- मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम एवं लीलाधारी भगवान श्रीकृष्ण की चरण रज से पावन हुई भक्ति, शक्ति और संस्कृति की धरा उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित निवासियों को ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ की हार्दिक बधाई! आइए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।

Related Articles

Back to top button