राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में यात्रा की, स्कूली बच्चों से की बात

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को राजधानी की लाइफ लाइन कहे जाने वाली दिल्ली ​मेट्रो (Metro) में सफर किया। इस वीडियो भी सामने आया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारी भी मौजूद है। इसके साथ ही डीएमआरसी के अधिकारियों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मेट्रो संचालन के बारे में भी जानकारी दी।

राष्ट्रपति मुर्मू के मेट्रो सफर के दौरान के वीडियो में देखा जा सकता है कि डीएमआरसी (DMRC) के शीर्ष अधिकारी मेट्रो संचालन के बारे में उन्हें जानकारी दे रहे हैं। राष्ट्रपति मेट्रो के जिस कोच में बैठी हैं, उस कोच के इर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी तैनात हैं। वहीं, इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर की स्वेटर पहने नजर आईं। राष्ट्रपति के मेट्रो सफर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके अलावा राष्ट्रपति सफर के दौरान मेट्रो के अधिकारियों से सवाल पूछती भी नजर आ रही हैं।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली मेट्रो में सफर करने से पहले भारी सुरक्षा के बीच केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने डीएमआरसी आधिकारियों से मेट्रो के संचालन की जानकारी ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन से ही मेट्रो में सवार होकर वह आगे की ओर निकलीं।

एक अन्य वीडियो क्लिप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली मेट्रो में अपनी यात्रा के दौरान स्कूली छात्रों से बात की I इस दौरान स्कूली छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फोटो सेल्फी भी लेते नजर आयी । वहीं, डीएमआरसी अधिकारियों ने राष्ट्रपति को मेट्रो लाइन और उनके संचालन के बारे में मैप के जरिए पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो का संचालन राजधानी के किन-किन इलाकों में किस लाइन पर जारी है। इसके अलावा आने वाले समय में मेट्रो का विस्तार कहां से कहां किया जाना है।

Related Articles

Back to top button