विजयादशमी के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सेना कमांडरों के साथ की शस्त्र पूजा

पूरे देश में आज विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है इस दिन शस्त्रों को सामने रखकर पूजा करने की परंपरा है और आज भी हमारी सेना इस परंपरा को बखूबी निभाती है।

पूरे देश में आज विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है इस दिन शस्त्रों को सामने रखकर पूजा करने की परंपरा है और आज भी हमारी सेना इस परंपरा को बखूबी निभाती है। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सेना के जवानों के साथ शस्त्र पूजन करके विजयदशमी का पर्व मनाया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय सेना की वीरता और बलिदान को सलाम किया।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सुकना कैंट में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग में सुकना कैंट में जवानों के माथे पर तिलक लगाया। बताया जा रहा है कि वे यहां सेना के जवानों के साथ विजयादशमी मनाने आए हैं।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सुकना कैंट में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दार्जिलिंग में सुकना कैंट में जवानों के माथे पर तिलक लगाया। बताया जा रहा है कि वे यहां सेना के जवानों के साथ विजयादशमी मनाने आए हैं।

ALSO READ: रक्षामंत्री से मिले अम्बर फाउंडेशन के चेयरमैन, लखनऊ में विकास, शिक्षा, चिकित्सा के पहलूओं पर की चर्चा

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति के गहरे मूल्यों की बात की। दशहरा के इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की भूमिका की सराहना की और कहा कि हमारे सैनिक हर हालात में देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने भारतीय संस्कृति में शस्त्रों की पूजा को एक दिव्य कृत्य बताया और इसे हमारे पूर्वजों की परंपरा से जोड़कर देखा।

उन्होने आगे कहा, “जब हम शस्त्रों की पूजा करते हैं, तो हम न केवल उनकी शक्ति का सम्मान करते हैं, बल्कि हम अपने पूर्वजों की वीरता को भी याद करते हैं। यह हमें याद दिलाता है कि सुरक्षा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सम्मान भी है।” इस दौरान उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि वे हमेशा अपने देश की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक रहें। 

Related Articles

Back to top button