स्वर्गीय वीणा वर्मा की जन्म जयंती पर पौत्री निकोल वर्मा ने किया ‘वीणा वर्मा सेवालय’ रैन बसेरे का अनावरण

वीणा वर्मा पूर्व राज्य सभा सांसद, भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण नाम रही हैं। उन्होंने भारतीय संसद में अपने योगदान से विशेष पहचान बनाई।

परिवार जिसका मंदिर था, स्नेह जिसकी शक्ति थी।
परिश्रम जिसका कर्तव्य था, परमार्थ जिसकी भक्ति थी।

लखनऊ। पूर्व राज्य सभा सांसद ,सामाजिक सेवा, और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली एवं प्रसिद्ध कवि और लेखक स्वर्गीय श्रीकांत वर्मा की धर्मपत्नी स्वर्गीय वीणा वर्मा की 83वी जन्म-जयंती के अवसर पर रविवार को मेडिकल कॉलेज और लोहिया अस्पताल, लखनऊ में निःसक्त तीमारदारों की भोजन सेवा कर जन्म जयंती को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम सेवा के तत्वाधान में मेडिकल कॉलेज, लखनऊ पौत्री निकोल वर्मा ने फीता काटकर ‘वीणा वर्मा सेवालय’ रैन बसेरे का अनावरण किया।

 मेडिकल कॉलेज स्तिथि विजयश्री फाउंडेशन (प्रसादम सेवा) में अपनी दादी स्वर्गीय वीणा वर्मा की 83वी जन्म-जयंती पर वीणा वर्मा सेवालय रैन बसेरे का फीता कर कर उदघाटन करतीं पोती निकोल वर्मा व साथ में पूर्व IAS आनंद त्रिपाठी, विशाल सिंह फ़ूडमैन।

इस जन्म जयंती को विजय श्री फाउंडेशन, प्रसादम सेवा के तत्वाधान में सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए स्वर्गीय श्रीमती वीणा वर्मा के पुत्र बिजनेस टाइकून अभिषेक वर्मा, पुत्रवधू एनका वर्मा, पौत्री निकोल वर्मा एवं पौत्र अदितेश्वर वर्मा सहित पूरा परिवार सेवा धर्म की पावन त्रिवेणी में डुबकी लगाते हुए स्वर्गीय वीणा वर्मा द्वारा दिए गए सेवा रूपी संस्कारों को वास्तविकता के धरातल पर चरितार्थ किया। यही नहीं इस मौके पर प्रिंसेस निकोल वर्मा ने मेडिकल कॉलेज में सेवा दिवस के अवसर पर मौजूद रहीं. उनके सेवा रूपी संस्कारों को देखकर ऐसा लग रहा था कि आपके परिवार में सेवा की संस्कृति बचपन से ही आपके जीवन में पिरोई जाती है।

वीणा वर्मा का राजनीति में अहम योगदान

आपको बता दें कि वीणा वर्मा पूर्व राज्य सभा सांसद, भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण नाम रही हैं। उन्होंने भारतीय संसद में अपने योगदान से विशेष पहचान बनाई। 1986 से 2000 तक लगातार तीन कार्यकाल के लिए मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद चुनी गयी। यही नहीं आधिकारिक राजभाषा पर संसदीय समिति की उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं भारतीय विश्व मामलों की परिषद की भी उपाध्यक्ष रही। लोक सेवा के लिए उल्लेखनीय समर्पण का जीवन जीया। भारतीय संसद में राज्यसभा सांसद के रूप में एक विशिष्ट करियर की शुरुआत की। वीणा वर्मा दशकों तक राष्ट्र की सेवा करते हुए जनता के दिल में अपना स्थान बनाया। अपनी राजनीतिक उपलब्धियों से परे वीणा वर्मा एक प्रसिद्ध समाज सेविका भी थी, बड़ी गर्मजोशी और दयालुता से उस हर व्यक्ति के जीवन को छुआ जो उन्हें जानता था। उनके द्वारा दी गई स्पीच आज भी लोगों के दिलों में उतनी ही ताजगी से मौजूद है।

समाजसेवा में विशेष योगदान

स्वर्गीय वीणा वर्मा का समाजिक कार्य उनके राजनीतिक करियर से भी अधिक महत्वपूर्ण है। वे एक सक्रिय समाजसेविका रही हैं और उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम किया है। वीणा वर्मा ने महिला सशक्तिकरण के लिए कई अभियान चलाए और विभिन्न पहलुओं पर कार्य किया। उन्होंने महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों की शुरुआत की और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए कई परियोजनाएं शुरू की। उनके द्वारा चलाए गए अभियान ने ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सबसे खास बात यह है कि वीणा वर्मा का व्यक्तिगत जीवन भी उनकी सार्वजनिक छवि के समान ही प्रेरणादायक है। वे एक सादगीपूर्ण जीवन जीती थीं। उनके कार्यों ने न केवल राजनीतिक परिदृश्य को प्रभावित किया, बल्कि समाज के हर तबके के लोगों की जिंदगी में सुधार लाने का काम किया। उनके योगदान को देखते हुए, यह कहना गलत नहीं होगा कि वीणा वर्मा भारतीय राजनीति की एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक हस्ती रही हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनकी जीवन यात्रा का अध्ययन अन्य नेताओं और समाज सेवकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हो सकता है।

इस मौके पर फूडमैन विशाल सिंह ,विजय श्री फाउंडेशन, प्रसादम सेवा की तरफ़ से स्वर्गीय वीणा वर्मा की जन्म -जयंती पर पूरे प्रसादम सेवा की तरफ़ से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस खास मौके पर अभिजीत सिंह “संदीप” जनरल मैनेजर हेमंत गर्ग, पूर्व IAS आनंद त्रिपाठी, अभिषेक वर्मा, एनका वर्मा, निकोल वर्मा, आदितेश्वर वर्मा, सोनू राजपूत समेत कई लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button