धारा 370 धराशायी करने का काम मोदी सरकार ने किया: अर्जुन राम मेघवाल

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर द्वारा शक्ति केन्द्र संयोजक एवं प्रभारी सम्मेलन का आयोजन विश्वेश्वरैया सभागार में किया गया। जिसमे कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यम्बक त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा,विधायक डॉ नीरज बोरा, मोहसिन रजा का स्वागत पुष्प गुच्छ एवम अंग वस्त्र के साथ किया ।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल में अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान संसदीय लोकतंत्र प्रणाली से चलता है जिस दल के लोकसभा सदस्य ज्यादा होंगे उस दल का का प्रधानमंत्री चुना जाता है।

2014 की निर्णायक नरेंद्र मोदी की सरकार ने निर्णय लिया कि एंग्लो इंडियन में निर्धारित दो सीटों की क्या जरूरत है जिसे खत्म करने का काम किया। अब 542 सीटों में बहुमत से 272 सीटों का आंकड़ा आने पर सरकार को बनाने का आमंत्रण प्राप्त होता है इस देश में ऐसी भी परिस्थिति बनी जब दो दलों ने मिलकर के सरकार बनाई है।

2014 से इस देश में एक ऐसी सरकार चल रही है जो जनता जनार्दन के आशीर्वाद से चल रही है बहुत से ऐसे काम है जो इस सरकार ने किए हैं और करने के बाद आज पुनः जनता के बीच आयी है।

एक सपना लेकर आई है कि भारत को विकसित भारत देश बनाएंगे। चुनाव तो बहुत हुए नारे भी खूब लगे लेकिन शायद ही कोई पार्टी ऐसी है जो विकसित भारत बनाने का संकल्प लेकर के आई है।। छोटे से छोटे क्षेत्र में केंद्र की सरकार ने काम करके देश को आगे बढ़ाया है।

चुनाव में कार्यकर्ता मुख्य कड़ी होती है भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता बधाई के हकदार हैं और विशेष करके उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता जिन्होंने 2014 में एक निर्णायक बहुमत देकर करके केंद्र की सरकार बनाई ।

इसका सबसे बड़ा कारण अगर कोई है तो यह सामने बैठे हमारे कार्यकर्ता है जो शक्ति केंद्र प्रभारी है, बूथ प्रभारी हैं, मंडल प्रभारी हैं। कार्यकर्ताओं की संगठन संरचना उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छी है।

हमने 400 का आंकड़ा ऐसे ही तय नहीं किया, इसमें 370 सीटे बीजेपी को पूरे देश में कमल के निशान पर और बाकी सीटें जो हमारे एनडीए के घटक दल हैं उनके सहयोग से जीतनी है।

370 ही क्यों इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि 1981 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक आंदोलन किया और एक नारा दिया कि इस देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे।

बहुमत का आंकड़ा ना होने के कारण इसको खत्म किया ना जा सका लेकिन 2014 में सरकार बनने के बाद 5 अगस्त 2019 का दिन भी आया जब संसद में अमित शाह द्वारा प्रस्ताव लाया गया, जिससे धारा 370 धराशायी हो गयी।

उसके बाद एक नारा चला राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन हमारे विपक्षी दल बोलते थे कि तारीख नहीं बताएंगे। लेकिन 22 जनवरी 2024 का दिन भी आया प्रभु श्री राम जी की भव्य प्राण प्रतिष्ठा भी हुई क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

बहुत अच्छा वातावरण योगी के शासन में उत्तर प्रदेश में चल रहा है। एक ट्रिलियन डॉलर इकोनामिक का लक्ष्य जो उत्तर प्रदेश सरकार योगी सरकार ने लिया है प्रदेश को आर्थिक मजबूत दूरदर्शिता का मैसेज दिखलाता है।

विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधि, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल प्रभारी, मोर्चा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला,महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, विजय भुर्जी, पंकज सक्सेना, सतीश, गौरव भाटिया, दीपक शुक्ला, उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button