लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा की 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, यूपी से 51 उम्मीदवारों के नाम

पीएम मोदी वाराणसी से तीसरी बार, राजनाथ सिंह को लखनऊ व स्मृति ईरानी को अमेठी से टिकट

लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए अपनी पुख्ता तैयारियों को देखते हुए 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जिस में उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम भी शामिल है।

पहली लिस्ट में सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो फिर वाराणसी से चुनाव में उतरेंगे। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और अजय मिश्र टेनी जैसे भाजपा के बड़े नामों को भी टिकट मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार पहली लिस्ट में शामिल 195 प्रत्याशी में से 28 महिला है। वहीं 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के है। दूसरी ओर एससी 27, एसटी 18 एवं ओबीसी 57 है। वहीं 2019 के चुनाव में हार वाली सीटों सीटों पर जौनपुर, लालगंज सुरक्षित, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, नगीना सुरक्षित, संभल और अमरोहा में प्रत्याशी घोषित कर दिए है। लालगंज, अमरोहा, संभल में पुराने उम्मीदवार ही है।

दूसरी ओर चार सीट जौनपुर में केपी सिंह की जगह कृपाशंकर सिंह, अंबेडकरनगर में मुकुट बिहारी की जगह रितेश पांडेय, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा की जगह साकेत मिश्रा, नगीना सुरक्षित से डॉ. यशवंत सिंह की जगह ओम कुमार को टिकट मिला है।

शनिवार की देर शाम भाजपा की पहली लिस्ट में ज्यादा सीटों पर वहीं उम्मीदवार उतारे गए है। इसमें वाराणसी से लगातार दो बार सांसद चुने गए पीएम मोदी तीसरी बार इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं लखनऊ से राजनाथ सिंह फिर चुनाव लड़ेंगे। वहीं अमेठी सीट पर वर्तमान सांसद स्मृति ईरानी को फिर टिकट मिला है।

उन्होंने इस सीट पर 2019 लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराया था। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी लखीमपुर खीरी से चुनाव लड़ेंगे। इस सीट पर किसानों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या किए जाने को लेकर खूब विवाद हुआ था।

इसके अलावा सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, कैराना से प्रदीप कुमार, रामपुर से घनश्याम लोधी, संभल से परमेश्वर सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, नोएडा . महेश शर्मा, बुलंदशहर से भोला सिंह, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल,

फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर, एटा से राजवीर सिंह राजू भैया, आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप, शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर, धौरहरा से रेखा वर्मा, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जयप्रकाश रावत, मिश्रिख से अशोक कुमार रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, मोहनलालगंज से कौशल किशोर, प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता,

फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, इटावा से राम शंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक, अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले, जालौन से भानू प्रताप सिंह, झांसी से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, बांदा से आरके सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, बाराबंकी से उपेंद्र रावत, फैजाबाद से लल्लू सिंह,

अंबेडकरनगर से रितेश पांडे, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल, गोंडा से कीर्तिवर्धन राजा भैया, महाराजगंज से पंकज चौधरी, गोरखपुर से रवि किशन, कुशीनगर से विजय कुमार दुबे,

बासगांव से कमलेश पासवान, लालगंज से श्रीमती नीलम सोनकर, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, सलेमपुर से रविंद्र कुशवाहा, जौनपुर से कृपा शंकर सिंह, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे को टिकट मिला है।

यूपी के 51 उम्मीदवार
वाराणसी – नरेंद्र मोदी
कैराना – प्रदीप कुमार
मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
नगीना – ओम कुमार
रामपुर – घनशयाम लोधी
सम्भल – परमेश्वर सैनी
अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
नोएडा – डॉ महेश शर्मा
बुलन्दशहर – भोला सिंह
मथुरा – हेमा मालिनी
आगरा- एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर – राजकुमार चहर
एटा – राजवीर सिंह
आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
शाहजहांपुर – अरुण सागर
लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
धौरहरा – रेखा वर्मा
सीतापुर – राजेश वर्मा
हरदोई – जय प्रकाश रावत
मिश्रिख – अशोक रावत
उन्नाव – साक्षी महाराज
मोहनलालगंज – कौशल किशोर
लखनऊ – राजनाथ सिंह
अमेठी – स्मृति ईरानी
प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
फरूखाबाद – मुकेश राजपूत
इटावा – राम शंकर कठेरिया
कन्नौज – सुब्रत पाठक
अकबर नगर – देवेंद्र भोले
जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
झांसी – अनुराग शर्मा
हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
बांदा – आरके सिंह पटेल
फतेहपुर – निरंजन ज्योति
बाराबंकी – उपेंद्र रावत
अयोध्या – लल्लू सिंह
अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
बस्ती – हरीश द्विवेदी
संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
महराजगंज – पंकज चौधरी
गोरखपुर – रवि किशन
कुशीनगर – विजय दुबे
बांसगांव – कमलेश पासवान
लालगंज – नीलम सोनकर
आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
चंदौली – महेंद्र पांडेय

Related Articles

Back to top button