कुशीनगर व गौतमबुद्धनगर पुरुष व महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन

  • केएन कपूर मेमोरियल 65वीं सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप
  • गाजियाबाद के आर्यन चिकारा व दीपा यादव सर्वश्रेष्ठ तैराक

लखनऊ। कुशीनगर और गौतमबुद्धनगर ने केएन कपूर मेमोरियल 65वीं सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन के साथ क्रमश: पुरुष व महिला वर्ग की टीम चैंपियनशिप जीत ली। साई सेंटर लखनऊ में संपन्न चैंपियनशिप में पुरुषों में गाजियाबाद के आर्यन चिकारा 3 स्वर्ण के साथ और महिलाओं में गाजियाबाद की ही दीपा यादव चार स्वर्ण पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ तैराक बने।

चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में कुशीनगर 82 अंक के साथ पहले व मिर्जापुर 55 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं महिला वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की टीम 89 अंक के साथ पहले व गाजियाबाद 69 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।
चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि डा.राजेंद्र कपूर (निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश) व प्रो.आलोक धवन (पूर्व निदेशक सीएसआईआर, निदेशक सेंटर ऑफ बॉयोमेडिकल रिसर्च, चेयरमैन स्पोर्ट्स प्रमोशनल बोर्ड इन इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज) ने पुरस्कार वितरित किए।

आज समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश तैराकी संघ ने झांसी की जिया यादव का सम्मान किया जिन्होंने भुवनेश्वर (ओडिशा) में आयाजित 50वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप-2024 में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण और 100 मी.बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता था।

  • दूसरे दिन हुई स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:-
  • पुरुष 800 मी. फ्री स्टाइल :- स्वर्ण : नीतिश साहनी (भदोही) 10.16.03, रजत : योगेश्वर प्रसाद (मिर्जापुर) 10.28.65, कांस्य : शिवम सिंह (कुशीनगर)10.41.95
  • महिला 800 मी. फ्री स्टाइल:-स्वर्ण : दीपा यादव (गाजियाबाद) 11.44.49, रजत : निधि यादव (गाजियाबाद) 11.47.00, कांस्य : इशिता सिंह (गौतमबुद्ध नगर) 12.01.97
  • पुरुष 100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक:- स्वर्ण : शुभम चौहान (सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज) 01.12.94, रजत : विशाल राज तोमर (हापुड़) 01.16.19, कांस्य : मंजीत विश्वकर्मा (कुशीनगर) 01.16.26
  • महिला 100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक :- स्वर्ण : तृष्णा अभय वाघमारे (गौतम बुद्ध नगर) 01.29.97, रजत : दीपशिखा सिंह (देवरिया), कांस्य : रिद्धि पांचाल (गाजियाबाद) 01.33.94
  • पुरुष 200 मी. बैक स्ट्रोक:- स्वर्ण : आदित्य साहनी (मिर्जापुर) 02.30.92, निकी साहनी (वाराणसी) 02.41.03, कांस्य : अमन कुमार यादव (कुशीनगर) 02.42.37
  • महिला 200 मी. बैक स्ट्रोक:- स्वर्ण : जिया यादव (झांसी) 02.41.43, रजत : तृष्णा अभय वाघमारे (गौतमबुद्ध नगर) 03.03.68, कांस्य : दीपा यादव (गाजियाबाद) 03.05.2123
  • पुरुष 200 मी.बटर फ्लाई :- स्वर्ण : यथार्थ सिंह यादव (कन्नौज) 02.28.07, रजत : कृष्णानंद निषाद (मिर्जापुर) 02.56.09, कांस्य : अभिषेक निषाद (भदोही) 03.06.83
  • महिला 200 मी.बटर फ्लाई :- स्वर्ण : इशिता सिंह (गौतमबुद्ध नगर) 02.53.58, रजत : स्नेहा पटनायक (गौतमबुद्ध नगर) 02.55.13, कांस्य : मंजरी जायसवाल (अयोध्या)03.09.45
  • पुरुष 400 मी. आईएम :- स्वर्ण : देवानंद चौहान (कुशीनगर) 05.24.85, रजत : योगेश्वर प्रसाद (मिर्जापुर) 05.30.65, कांस्य : सूरज यादव (कुशीनगर) 05.32.88
  • महिला 400 मी. आईएम :- स्वर्ण : अर्चना निषाद (मिर्जापुर) 06.32.98, रजत : स्नेहा पटनायक (गौतमबुद्ध नगर) 06.46.83, कांस्य : शिखा (मिर्जापुर) 06.57.75
  • पुरुष 200 मी. फ्री स्टाइल :- स्वर्ण : आर्यन चिकारा (गाजियाबाद) 02.08.00, रजत : गौतम शाह (बरेली) 02.13.94, कांस्य : शिवम सिंह (कुशीनगर) 02.18.75
  • महिला 200 मी. फ्री स्टाइल:- स्वर्ण : दीपा यादव (गाजियाबाद) 02.43.56, रजत : इशिता सिंह (गौतमबुद्ध नगर), 02.48.22, कांस्य : शिखा (मिर्जापुर) 02.48.4329
  • पुरुष 50 मी.बटर फ्लाई :- स्वर्ण : पिंटू यादव (अमेठी) 00.26.51, रजत : कृष्णा यादव (लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल) 00.27.99, कांस्य : यथार्थ सिंह यादव (कन्नौज) 00.28.01
  • महिला 50 मी. बटर फ्लाई :- स्वर्ण : मंजरी जायस्वाल (अयोध्या) 00.33.48, रजत : निधि यादव (गाजियाबाद) 00.33.59, कांस्य : स्नेहा पटनायक (गौतमबुद्ध नगर) 00.34.28
  • पुरुष 50 मी. बैक स्ट्रोक:- स्वर्ण : ईशान रस्तोगी (लखनऊ) 00.30.38, रजत : आदित्य साहनी (मिर्जापुर) 00.30.56, कांस्य : अमन कुमार यादव (कुशीनगर) 00.31.51
  • महिला 50 मी. बैक स्ट्रोक :- स्वर्ण : कलावती निषाद (लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल) 00.39.14, रजत : अविधा पंडित (लखनऊ) 00.43.17, कांस्य : पूर्णिमा यादव 00.47.16
  • पुरुष 50 मी. फ्री स्टाइल :- स्वर्ण : गौतम शाह (बरेली) 00.25.59, रजत : आर्यन चिकारा (गाजियाबाद) 00.25.91, कांस्य : हृदय चिकारा (गाजियाबाद) 00.26.15
  • महिला 50 मी. फ्री स्टाइल :- स्वर्ण : दीपशिखा सिंह (देवरिया) 00.32.58, रजत : शीतल निषाद (लखनऊ स्पोर्ट्स हास्टल) 00.33.04, कांस्य : सानवी (गौतमबुद्ध नगर) 00.34.59

Related Articles

Back to top button