जलशक्ति मंत्री ने 12 परियोजनाओं 7476.30 लाख का किया शिलान्यास एवं 7 परियोजनाएं का किया लोकार्पण

अयोध्या । जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सरयू/घाघरा नदी के दायें तट पर निर्मित रौनाही तटबन्ध के किमी0 13.350 पर नैपुरा पम्पिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके साथ जनपद अयोध्या में कुल 12 अदद सिंचाई, बाढ़ तथा राजकीय नलकूपों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है, जिनकी कुल लागत 7476.30 लाख है।

शिलान्यास की परियोजनाओं के पूर्ण होने के पश्चात् लगभग 10 लाख कृषकों तथा जन सामान्य को सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा, आवागमन हेतु नये पुल उपलब्ध होंगे तथा बाढ़ से बचाव होगा। साथ ही साथ हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा लगभग 50 करोड़ रूपये प्रतिवर्ष होने वाली फसलों की क्षति को रोका जा सकेगा, जिससे किसानों को लगभग 50 करोड़ रूपये का प्रतिवर्ष लाभ होगा।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि शिलान्यास के साथ साथ अयोध्या में 07 अदद पूर्ण सिंचाई तथा बाढ़ कार्या का लोकार्पण किया गया, जिनकी कुल लागत रू० 3350.41 लाख है। इन परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने से लगभग 05 लाख कृषकों तथा जन सामान्य को सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

साथ ही साथ हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई तथा लगभग 30 करोड़ रू० प्रतिवर्ष होने वाली फसलों की क्षति को रोका जा सका, जिससे किसानों को रू0 30 करोड़ का प्रतिवर्ष लाभ हो रहा है। जनपद अयोध्या के तहसील रुदौली के अंतर्गत रौनाही तटबन्ध के आबादी के तरफ वर्षा काल में जल भराव के निराकरण हेतु ग्राम नैपुरा के समीप पम्पिंग स्टेशन स्थापित करने की परियोजना से रौनाही तटबन्ध के किमी0 13.350 पर रामशरनदासपुर ड्रेन की जल निकासी है।

पम्पिंग स्टेशन पर ड्रेन का कैचमेंट एरिया 5010 हेक्टेयर है। तटबन्ध के कन्ट्री साइड में लगभग 855.00 हे० भूमि बाढ़ अवधि में जल प्लावन से प्रभावित होती है, जो कि सुरक्षित होगी। परियोजना लागत 1419.09 लाख की दिनांक 30.11.2021 को जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य बाढ़ नियंत्रण परिषद् की स्थायी संचालन समिति की 54वीं बैठक में स्वीकृत हुई।

इस अवसर पर विधायक रुदौली रामचन्द्र यादव, विधायक बीकापुर डा अमित सिंह चौहान, विधायक गोसाईगंज अभय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button