पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व कांग्रेस विधायक अजय कपूर ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कानपुर के विधायक रहे अजय कपूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव भी थे। वह बिहार के सह-प्रभारी भी थे। कपूर की गिनती राहुल गांधी और प्रियंका वाद्रा के करीबी नेताओं में होती थी।

Related Articles

Back to top button