लोकसभा चुनाव के फ़ाइनल नतीज़े जारी, यूपी में किस सीट पर कौन जीता, देखें लिस्ट

  • एनडीए-293, इंडिया गठबंधन,231,भाजपा 240 और कंग्रेस 99 और सपा ने यूपी ने 37 सीटों पर बम्पर जीत दर्ज की।

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती संपन्न हो चुकी है. भारत के चुनाव आयोग ने 543 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 542 के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिनमें भाजपा ने 240 सीटें और कांग्रेस ने 99 सीटें जीती हैं।जबकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन कर 37 जीती है। बुधवार को घोषित परिणामों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार हैं, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो गया है।

आपको बता दें कि भाजपा, जिसके उम्मीदवारों ने मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था, 240 सीटों पर जीत हासिल की, जो कि 272 के बहुमत के आंकड़े से कम है और सरकार बनाने के लिए उसे पार्टी के नेतृत्व वाले NDA में सहयोगियों के समर्थन की आवश्यकता है, जो कि साल 2019 और 2014 में, 303 और 282 सीटों पर जीती गई सीटों से बहुत दूर है, जब उसने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था। वहीं, कांग्रेस ने 2019 में जीती गई 52 सीटों की तुलना में 99 सीटें जीतीं है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक BJP ने 240 सीट, कांग्रेस ने 99 सीट, सपा ने 37 सीट, तृणमूल कांग्रेस ने 29 सीट, JDU ने 12 सीट, DMK ने 22 सीट, TDP ने 16 सीट, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 7 सीट, शिवसेना (UBT) ने 9 सीट, LJP (रामविलास) ने 5 सीट, NCP (SCP) ने 5 सीट पर जीत दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश में किस सीट पर कौन जीता, देखें लिस्ट

  • नरेंद्र मोदी (बीजेपी) वाराणसी (जीते)
  • अखिलेश यादव (सपा) कन्नौज (जीते)
  • धर्मेंद्र यादव (सपा) आजमगढ़ (जीते)
  • जितिन प्रसाद (बीजेपी) पीलीभीत (जीते)
  • चंद्रशेखर आजाद (आजाद समाज पार्टी) नगीना (जीते)
  • अफजाल अंसारी (सपा) गाजीपुर (जीते)
  • पुष्पेंद्र सरोज (सपा) कौशांबी (जीते)
  • जगदंबिका पाल (बीजेपी ) डुमरियागंज (जीते)
  • रवि किशन (बीजेपी) गोरखपुर (जीते)
  • किशोरी लाल शर्मा (कांग्रेस) अमेठी (जीते)
  • रमेश अवस्थी (बीजेपी) कानपुर (जीते)
  • करण भूषण सिंह (बीजेपी) कैसरगंज (जीते)
  • कीर्तिवर्धन सिंह (बीजेपी) गोंडा (जीते)
  • पंकज चौधरी (बीजेपी) महराजगंज (जीते)
  • शशांक मणि (बीजेपी) देवरिया (जीते)
  • हरेंद्र सिंह मलिक (सपा) मुजफ्फरनगर (जीते)
  • मोहिबुल्लाह हसन नदवी (सपा) रामपुर (जीते)
  • अक्षय यादव (सपा) फिरोजाबाद (जीते)
  • डिंपल यादव (सपा) मैनपुरी (जीते)
  • नीरज मौर्य (सपा) आंवला (जीते)
  • आनंद भदौरिया (सपा) धौरहरा(जीते)
  • शिव पाल सिंह पटेल (सपा) प्रतापगढ़ (जीते)
  • नारायण दास अहिरवार (सपा) जालौन (जीते)
  • पुष्पेंद्र सरोज (सपा) कौशांबी (जीते)
  • दरोगा प्रसाद सरोज (सपा) लालगंज (जीते)
  • बीरेंद्र सिंह (सपा) चंदौली (जीते)
  • छत्रपाल गंगवार (बीजेपी) बरेली (जीते)
  • आदित्य यादव (सपा) बदायूं (जीते)
  • इमरान मसूद (कांग्रेस) सहारनपुर (जीते)
  • राकेश राठौर (कांग्रेस) सीतापुर (जीते)
  • राहुल गांधी (कांग्रेस) रायबरेली (जीते)
  • राजकुमार सांगवान (RLD) बागपत (जीते)
  • चंदन चौहान (RLD) बिजनौर (जीते)
  • अनुप्रिया पटेल (अपना दल) मिर्जापुर (जीते)
  • रुचि वर्मा (सपा) मुरादाबाद (जीते)
  • उत्कर्ष वर्मा (सपा) खीरी (जीते)
  • राम प्रसाद चौधरी (सपा) बस्ती (जीते)
  • अनूप प्रधान (बीजेपी) हाथरस (जीते)
  • साक्षी महराज (बीजेपी) उन्नाव (जीते)
  • आनंद कुमार (बीजेपी) बहराइच (जीते)
  • इकरा चौधरी (सपा) कैरान (जीते)
  • कंवर सिंह तंवर (बीजेपी) अमरोहा (जीते)
  • अतुल गर्ग (बीजेपी) गाजियाबाद (जीते)
  • महेश शर्मा (बीजेपी) नोएडा (जीते)
  • देवेश्य शाक्य (सपा) एटा (जीते)
  • आदित्य यादव (सपा) बदायूं (जीते)
  • जिया उर बर्का (सपा) संभल (जीते)
  • आरके चौधरी (सपा) मोहनलालगंज (जीते)
  • लालजी वर्मा (सपा) अंबेडकरनगर (जीते)
  • जितेंद्र कुमार दोहरे (सपा) इटावा (जीते)
  • अवधेश प्रसाद (सपा) अयोध्या (जीते)
  • लक्ष्मीकांत निषाद (सपा) संत कबीर नगर (जीते)
  • कृष्णा देवी (सपा) बांदा (जीत)
  • राजीव राय (सपा) घोसी (जीते)
  • रामशंकर राजभर (सपा) सलेमपुर (जीते)
  • सनातन पांडे (सपा) बलिया (जीते)
  • बाबू सिंह कुशवाहा (सपा) जौनपुर (जीते)
  • प्रिया सरोज (सपा) मछलीशहर (जीते)
  • छोटेलाल (सपा) राबर्ट्सगंज (जीत)
  • भोला सिंह (बीजेपी) बुलंदशहर (जीते)
  • जया प्रकाश (बीजेपी) हरदोई (जीते)
  • अरुण कुमार सागर (बीजेपी) शाहजहांपुर (जीते)
  • अशोक कुमार रावत (बीजेपी) मिश्रिख (जीते)
  • राजनाथ सिंह (बीजेपी) लखनऊ (जीते)
  • विनोद कुमार बिंद (बीजेपी) भदोही (जीते)
  • कमलेश पासवान (बीजेपी) बांसगांव (जीते)
  • प्रवीन पटेल (बीजेपी) फूलपुर (जीते)
  • देवेंद्र सिंह भोले (बीजेपी) अकबरपुर (जीते)
  • विजय कुमार दुबे (बीजेपी) कुशीनगर (जीते)
  • सतीश कुमार गौतम (बीजेपी) अलीगढ़ (जीते)
  • उज्जवल रमन सिंह (कांग्रेस) प्रयागराज (जीते)
  • तनुज पुनिया (कांग्रेस) बाराबंकी (जीते)
  • रामभुआल निषाद (सपा) सुल्तानपुर (जीते)
  • राम श्रीरोमणी वर्मा (सपा) श्रावस्ती (जीते )
  • राम प्रसाद चौधरी (सपा ) बस्ती (जीते)

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक चल रही है । लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गुई है , जिसमें मौजूदा लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की जा सकती है।

यह बैठक आम चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे शुरू हो गयी है। बता दें कि मोदी ने लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर बैठक बुलाई है और इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश किए जाने की संभावना है, जिसका कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है।

वहीं, राष्ट्रपति ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बुधवार को डिनर का निमंत्रण दिया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर BJP नेताओं की बड़ी बैठक हुई।

बैठक में यूपी में BJP के प्रदर्शन को लेकर मंथन किया गया। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट पर 2.18 लाख मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।यह एक नया रिकॉर्ड है।  

Related Articles

Back to top button