फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज, मौत की गुत्थी सुलझा पाएंगी करीना

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। करीना कपूर की इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने 3 सितंबर को फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

करीना कपूर की फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म में करीना कपूर एक मर्डर की जांच करती नजर आएंगी और उनके सामने कई मुश्किलें आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर से अंदाज लगाया जा सकता है कि इसका रोमांच आपको सीट से उठने नहीं देगा।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अदाकारा करीना कपूर की फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर में दिख रहा रोमांच लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक बच्चे का मर्डर होता है और एक दूसरे धर्म के लड़के को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है।

इसके बाद धार्मिक दंगे हो जाते हैं। अब करीना कपूर के सामने इस माहौल में मर्डर केस की जांच करना आसान नहीं होगा। अब फिल्म देखने पर ही पता चलेगा कि करीना कपूर 14 नवंबर की मर्डर मिस्ट्री सुलझा पाएंगी। फिलहाल, करीना कपूर की फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button