साहू समाज के चौपाल में उच्च शिक्षा और उचित स्थान पाने पर दिया गया जोर

लखनऊ। अखिल तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वाधान में साहू समाज का भव्य चौपाल का आयोजन ग्राम पंचायत धोबहा में आयोजित किया गया। मुख्यातिथि रमाशंकर साहू सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग लखनऊ ने कुल देवी माँ कर्मा देवी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत धोबहा (साहू नगर) में अखिल तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वाधान में साहू समाज का भव्य चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य व मुख्यातिथि रमाशंकर साहू ने बताया कि माँ कर्मा देवी हम सभी लोगों के कुल देवी है।

शिक्षित समाज में ही अच्छे समाज का निर्माण होगा। राजनीति में भी आना बहुत जरूरी है। एकता में ही बल है। हमें हिस्सेदारी दो,नहीं तो हराकर भेजूंगा। हमें सामाजिक न्याय नहीं मिल रहा है।संगठित होना बहुत जरूरी है। हमें राजनैतिक हिस्सेदारी बहुत जरूरी है। प्रदेश के 47 विधानसभा में 50 हजार से प्लस है। 208 विधानसभा में 25 हजार से प्लस साहू समाज के लोग हैं। विधान सभा में साहू समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए कम से हम 47 विधायक होना चाहिए। हमें लोग सभा में भी साझेदारी चाहिए। जिसमें आवादी के अनुसार 7 लोक सभा में 250 लाख से प्लस साहू समाज के लोग हैं।

अभी हमें बहुत दूर रखा गया है। हमें अच्छी शिक्षा देकर डीएम, एसपी, पत्रकार, वकील, सांसद, विधायक बनाने आवश्यकता है। जिसमें उच्च शिक्षा बहुत जरूरी है। जब तक हम लोग उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर लेंगे तबतक हमारे समाज के लोगों को उचित स्थान नहीं मिल पायेगा। यह जरूर अपने बच्चों को बताएं कि हमारे समाज के लोग किन किन पदों पर विद्यमान हैं। वह उच्चशिक्षा के माध्यम से ही पहुँच पाए हैं। प्रदेश में लगभग 40 विश्वविद्यालय है लेकिन कोई विरादरी का कुलपति नहीं हो पाया। क्या इस लायक नहीं है,हैं लेकिन उपेक्षित किया गया है।सरकारी मशीनरी हर जगह हमारे समाज को पीछे कर देते हैं। हमें इस बात पर हमेशा अडिग रहना है कि भागीदारी दो, नहीं तो हरा कर भेजेंगे। हमने हमेशा सबका सहयोग किया है।

अपने समाज की लड़ाई लड़ूंगा। मेरे समाज का मुख्यमंत्री बने,नगर पालिकाअध्यक्ष सहित बहुत से स्थानों पर मेरे समाज की भागीदारी होनी चाहिए।इस जनपद में एक विधानसभा शोहरत गढ़ की शीट से मेरे समाज का विधानसभा से टिकट मिलना चाहिए। इसमें सभी बहनों से अपील करते हुए कहा कि रील न देखो, दिल से देखो अपने समाज को देखिए और अपने समाज को आगे बढ़ाओ। लखनऊ से आये मनोज मुसाफिर सम्मान,स्वभिमान मिलना चाहिए,सामाजिक न्याय नहीं मिल पा रहा है।हमें जगह जगह शोषण किया जाता है।आजादी के बाद भी हम लोग बहुत पिछड़े हैं, हमें हमेशा शोषण किया गया।

जिससे उबरने के लिए अच्छी शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाये,गरीबी काट लेंगे लेकिन अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहिए।अच्छी शिक्षा होगा तो डीएम,एसपी, इंजीनियर,डॉक्टर,विधायक, सांसद आदि हो तो हमारी समस्याओं का समाधान होगा। हमारा समाज पिछड़ा ही रह जाता है।जब अपने समाज के लोग आगे हो जाएंगे तो हम लोगों की बहुत सामाजिक समस्याएं दूर हो जाएगी।समाजिक अत्याचार नहीं होगा।तभी समाज का उत्थान होगा।आधी रोटी खाएंगे,बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएंगे। डॉ. सुमन साहू महिला प्रदेश प्रभारी सपने समाज के लोग पुरानी सोंच से दूर होकर सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक उत्थान के लिए अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें।अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोहि रजनी साहू को समाज के लोगों ने 26 हजार दो सौ रुपये पर्वतारोहण के लिए सहयोग राशि दिया गया।

इन्होंने कहा कि 1और 1 दो नहीं 11 होता है।शिक्षा बहुत जरूरी है।तभी समाज आगे बढेगा। शम्भूनाथ साहू ने बताया कि शिक्षा बहुत जरूरी है चाहे आप भले ही मजदूरी कर रहे हैं।जबतक आने वाली पीढ़ी पढ़ेगी नहीं तो आगे कैसे बढ़ेंगी। अर्चना साहू, बब्लू गुप्ता, लालजी गुप्त, राम करना,हरिश्चंद्र गुप्त, शुभम गुप्त, सत्यभामा, इंद्रजीत गुप्त,राकेश गुप्ता, शोभनाथ साहू,हरि गोविंद साहू ने बताया कि शिक्षा और राजनीतिक संरक्षण नहीं होगा तो समाज जीने नहीं देता है।

शिक्षा वह ताकत है जिससे दुनिया का हर काम आसान हो जाएगा। ,युगुल किशोर साहू,राहुल,प्रिंस, रवि गुप्त,गोपाल, राजाराम, अनील गुप्त ने आये हुए सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश लोधी,तौलन गुप्त,सुमन,चांदनी,शशिकला, निर्मला, सरोज, लक्ष्मण गुप्त,मनोज कुमार,सुमन,रजनी,गणेश ,राम नरेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button