डॉ राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी का जताया आभार

लखनऊ l सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में एरोसिटी की स्थापना के प्रस्ताव तथा एनसीआर की तर्ज पर लखनऊ में राज्य राजधानी क्षेत्र स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक नें अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि एरोसिटी की स्थापना से पूरे प्रदेश को लाभ होगा व एससीआर बनने से लखनऊ के आस- पास के 6 जिलों में नियोजित विकास सुनिश्चित होगा जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से प्रस्तावित एस.सी.आर बोर्ड की अध्यक्षता स्वयं करने का अनुरोध भी किया।

सरोजनीनगर में जलप्रबंधन की स्थिति मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत डॉ राजेश्वर सिंह नें यह भी बताया कि जलभराव लखनऊ की प्रमुख समस्या बनती जा रही है,इस समस्या के सम्पूर्ण निदान के लिए मुख्यमंत्री से प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाने और लखनऊ को गड्ढामुक्त बनाने के लिए लखनऊ नगर निगम को अलग से फंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

इसके साथ ही विधायक डॉ राजेश्वर सिंह नें सरोजनीनगर में ‘विरासत-ए-खालसा म्यूजियम’ की स्थापना के लिए सीएम योगी को दिए गए प्रस्ताव पर भी चर्चा की।उन्होंने बताया कि ‘विरासत-ए-खालसा म्यूजियम’ सिख गुरुओं के गौरवशाली इतिहास को संजोने का उत्कृष्ट माध्यम है इसलिए मुख्यमंत्री योगी से विरासत-ए-खालसा म्यूजियम की स्थापना कार्य को गति प्रदान करने का आग्रह भी किया।

मुख्यमंत्री योगी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित विधायक नें कहा कि मुख्यमंत्री योगी दूरदर्शी, सर्वस्पर्शी हमारे प्रेरणास्रोत हैं जिनसे मिलकर आज उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया साथ ही विधायक नें लोकमंगल को समर्पित उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक बजट के प्रति मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button