राष्ट्रपति मुर्मू से धन्वंतरि सम्मान पाकर डॉ.अंबेश ने बढ़ाया शहर का का मान

अलीगढ़। डॉक्टर अंबेश सिंह (हेड एवं नैक कर्क रोग सर्जन) हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से सन 2020 बैच के एमसीएच डॉक्टर अंबेश सिंह, इंजीनियर तेजवीर सिंह व गायत्री देवी के पुत्र हैं, जोकि शहर के सेंटर पॉइंट के निवासी हैं। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने एमसीएच में सभी ब्रांच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन व शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए धन्वंतरि सम्मान डॉक्टर अंबेश सिंह को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर सभी परिजनों व इष्ट मित्रों में हर्ष की लहर है व बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज कर्क रोग फैल रहा है उसे देखते हुए वह भी समाज की सेवा करना चाहते थे। इसीलिए उन्होंने यह डिग्री पूर्ण की थी। इस अवसर पर उनको बधाई देते हुए विश्व हिन्दू परिषद , प्रांत प्रचार विभाग के प्रतीक रघुवंशी ने बताया कि डॉक्टर अंबेश बचपन से ही बहुत मेहनती एवं लगनशील रहे हैं। आप बालपन से ही प्राणीमात्र को कष्ट में देख कर द्रवित होते थे। आज उन्होंने यह सम्मान प्राप्त कर पूरे शहर का गौरव बढाया है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाइयों, इष्टमित्रों सहित अपनी धर्मपत्नी को दिया।

Related Articles

Back to top button