डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दावा, प्रदेश में भाजपा 80 की 80 सीट जीत रही है

अयोध्या । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को अयोध्या में कहा कि लोकसभा क्षेत्र के प्रथम के चुनाव और आज द्वितीय चरण के मतदान चल रहा है, सभी आठ के आठ लोकसभा लोकसभा क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। लोग अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं धूप का कोई असर नहीं पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोग बड़े उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रथम व द्वितीय चरण के बाद हम सभी सीटों पर प्रचार करने के लिए गए है। उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 80 की 80 सीट जीत रही है। वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम ने इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि कन्नौज में अखिलेश यादव अपने मंसूबे में सफल नहीं होंगे, वहां सपा की जमानत जब्त हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button