करी पोट रेस्टोरेंट : कॉसमुई, थाईलैंड में भारतीयों की सबसे पसंदीदा जगह

फ़ूडमैंन विशाल सिंह

थाईलैंड। विदेश में घूमने का सपना लगभग हर किसी का होता है। अन्य विदेशी देशों की तरह थाईलैंड भी भारतीय लोगों के बीच काफी फेमस है। घूमने-फिरने का शौक रखने वाला हर भारतीय यह जरूर सोचता है कि लाइफ में एक बार थाईलैंड घूमने के लिए जाना है। यही कारण है कि पर्यटक थाईलैंड में बड़ी तादात में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि भोजन किसी भी छुट्टी का सबसे बढ़िया हिस्सा होता है! थाईलैंड जैसे नए देश में जाना और वहां के खास व्यंजन और व्यंजन आज़माना, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं चखा हो, एक बेहतरीन अनुभव होता है। लेकिन हर कोई आसानी से विदेशी स्वाद का आदी नहीं हो पाता और इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि बैंकॉक में भारतीय रेस्तरां खूब फलते-फूलते हैं। हालाँकि हम किसी नए देश का खाना आज़माना चाहते हैं, लेकिन हम अक्सर बटर मसाला, टिक्का और तंदूर के अपने क्लासिक स्वादों की लालसा में डूब जाते हैं और अपने स्वाद को संतुष्ट करने के लिए भारतीय रेस्तरां की तलाश करते हैं तो आप थाईलैंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल कॉसमुई आइलैंड पर स्थित “करी पोट रेस्टोरेंट” भारतीय पर्यटकों के बीच सबसे पसंदीदा जगह बन चुका है यहाँ एक बार जरूर आना चाहिए। यहाँ आप को घर जैसा खाना और माहौल मिलेगा।

थाईलैंड के कॉसमुई में स्तिथि ‘करी पोट रेस्टोरेंट’ में भारतीय खाने का लुत्फ़ उठाने पहुंचे समाजसेवी फ़ूडमैन विशाल सिंह साथ में रेस्टोरेंट मालिक राजा मिश्रा ।

बैंकॉक से लगभग 600 किलोमीटर दूर यह रेस्टोरेंट न केवल भारतीय व्यंजनों का स्वाद प्रदान करता है, बल्कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है जैसे वे अपने घर पर हैं। इस रेस्टोरेंट के मालिक राजा मिश्रा हैं , जो मूल रूप से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, अपने व्यवहार और सेवा के कारण बहुत सम्मानित माने जाते हैं। राजा मिश्रा ने अपने जीवन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के “सेवा परमो धर्म” को साकार करने में लगाया है। वे भारतीय और विदेशी पर्यटकों का दिल से स्वागत करते हैं और अपने होटेल को इस प्रकार संचालित करते हैं कि हर कोई अपने आपको घर जैसा महसूस करता है।

रेस्टोरेंट में भारतीय मसालों का उपयोग करके व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिससे यहां के भोजन का स्वाद बहुत ही अद्वितीय और पारंपरिक होता है। यहां काम करने वाले वेटर और स्टाफ भी अधिकतर भारतीय मूल के होते हैं, जिससे माहौल और भी अधिक भारतीयता से भरा हुआ लगता है।

व्यंजन और सेवा की प्रशंसा

व्यंजन और सेवा की प्रशंसा “करी पोट रेस्टोरेंट” का मुख्य आकर्षण इसका स्वादिष्ट भोजन और राजा मिश्रा जी का विनम्र व्यवहार है। यहां भारतीय मसालों से बने व्यंजन जैसे दाल तड़का, बटर चिकन, नान, और अन्य पारंपरिक खाने को विशेष रूप से सराहा जाता है। चाहे वह भारतीय हो या विदेशी, हर कोई यहां के स्वाद और सेवा की तारीफ करता नहीं थकता। सुबह से लेकर रात के 4 बजे तक यहां खाने वालों की भीड़ लगी रहती है।

भारतीय व्यंजन

राजा मिश्रा का सामाजिक योगदान

राजा मिश्रा का सामाजिक योगदान राजा मिश्रा न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि वे एक बड़े समाजसेवी भी हैं।उन्होंने कॉसमुई और थाईलैंड के अन्य क्षेत्रों में कई भारतीय परिवारों को बसाया है और रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इसके साथ ही, वे भारतीय मूल के मंदिरों और संगठनों को भी मदद करते रहते हैं। अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा वे अपने गृहनगर गोरखपुर में सेवा केंद्रों के निर्माण और उनके संचालन में लगाते हैं, जिससे कई जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलता है।

भारतीय व्यंजन

हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन में भी दे रहे विशेष सहयोग

राजा मिश्रा ने “फूडमैन” विशाल सिंह की हंगर फ्री वर्ल्ड मुहिम में भी अपना समर्थन दिया है। इस मिशन के तहत, वे सैकड़ों लोगों के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य में जुड़ चुके हैं। यह उनके उदार हृदय और समाज सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अगर आप थाईलैंड के कॉसमुई आइलैंड पर जाएं, तो “करी पोट रेस्टोरेंट” में जाकर राजा मिश्रा जी के आतिथ्य का अनुभव करें। यहां रुकने, खाने, और घूमने की बेहतरीन व्यवस्था के लिए आप राजा मिश्रा जी से सीधे संपर्क कर सकते हैं:

संपर्क जानकारी:- +66831768109 – +66651184597 “करी पोट रेस्टोरेंट” भारतीय संस्कृति और स्वाद का एक अद्भुत संगम है, जहां हर भारतीय अपने देश से दूर भी घर जैसा महसूस करता है।

Related Articles

Back to top button