सीएम योगी ने पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के 14 वें पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की आज पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बहादुर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

उत्तर प्रदेश के 14 वें पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह की आज पुण्यतिथि है। इस खास मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बहादुर सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यममंत्री ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि लोकप्रिय राजनेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीर बहादुर सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! देश-प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

आपको बता दें कि साल 1985 में जब वीर बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली तब, उन्होंने पूर्वांचल के शहर गोरखपुर को राजधानी की तरह चमकाने का सपना देखा था। जिसे पूरा करने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट भी तैयार कराए। साल 1985 से 1988 तक उनका मुख्यमंत्री का कार्यकाल रहा। इस दौरान गोरखपुर में काफी कुछ नया हुआ था। साथ ही कई ऐसे प्रोजेक्ट थे जो उनके मुख्यमंत्री पद के हटने के बाद ठंडे बस्ते में चले गए। वीर बहादुर सिंह को पूर्वांचल की राजनीति का विकास पुरुष भी माना जाता था। 

Related Articles

Back to top button