भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व बिहार पर नजर बनाये हुये है : गिरिराज सिंह

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल युनाइटेड (जद-यू) की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व बिहार की राजनीतिक स्थिति पर नजर रखे हुये है।

सिंह ने शनिवार ने कहा कि नीतीश कुमार वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री हैं। लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस बिहार में महागठबंधन सरकार की गठबंधन सहयोगी हैं। हमारा केंद्रीय नेतृत्व स्थिति पर नजर रखे हुये है। हमारे केंद्रीय नेता तदनुसार निर्णय लेंगे।

Related Articles

Back to top button