
बिहार की राजनीतिक का सियासी पारा बढ़ा हुआ है इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमारअब बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनायेंगे। उधर, बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है।
इसके साथ ही विजय सिन्हा उपनेता चुने गए हैं। अब कहा जा रहा है कि, नीतीश कुमार की नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। मौजूदा समय बिहार बीजेपी के सम्राट चौधरी अध्यक्ष हैं और विजय सिन्हा नेता प्रतिपक्ष हैं।
बता दें कि रविवार को करीब साढ़े 11 बजे नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपा है।
इस बीच नीतीश कुमार और भाजप नेता सम्राट चौधरी समेत अन्य नेता राज्यपाल के पास पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कहा जा रहा है कि,आज ही शाम पांच बजे तक नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि कुल 9 लोग शपथ लेंगे।
- सम्राट चौधरी (भाजपा)
- विजय सिन्हा (भाजपा)
- डॉ प्रेम कुमार (भाजपा)
- विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)
- विजेन्द्र प्रसाद यादव (जेडीयू)
- श्रवण कुमार (जेडीयू)
- संतोष कुमार सुमन (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा)
- सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)
ALSO READ:
- उत्तर प्रदेश में 5 सीनियर IPS अफसरों के हुए तबादले
- उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक को 100 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ
- वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान से ही होगा आत्मनिर्भर भारत का निर्माण : राज्यपाल
- POK के लोग अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं , वार्षिक शिखर सम्मेलन में बोले राजनाथ सिंह
- पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि