आज यूपी में प्रवेश करेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। यह यात्रा वाराणसी से शुरू होगी और 7 दिनों में 785 किलोमीटर का सफर तय करते हुए प्रदेश के 13 जिलों से गुजरेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। यह यात्रा वाराणसी से शुरू होगी और 7 दिनों में 785 किलोमीटर का सफर तय करते हुए प्रदेश के 13 जिलों से गुजरेगी। राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता चंदौली पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं में यात्रा और राहुल गांधी के स्वागत को लेकर खासा उत्साह है।

बता दें की उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, यात्रा के संयोजक पीएल पुनिया, सह संयोजक आराधना मिश्रा मोना, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, सुप्रिया श्रीनेत्र, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत के लिए चंदौली पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया यात्रा के स्वागत की तैयारी को पूरा कर लिया गया है। उन्होने बताया,  उत्तर प्रदेश में हमारे कार्यकर्ता राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। चंदौली और वाराणसी में स्वागत के लिए कार्यकर्ता आ रहें हैं, भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से उत्तर प्रदेश (चंदौली) की सीमा में प्रवेश करेगी और कल यानि 17 फरवरी को वाराणसी पहुंचेगी।

काँग्रेस प्रवक्ता ने बताया है की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी तमाम अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात करेंगे, यात्रा के दौरान राहुल गांधी सामाजिक संगठनों, श्रमिक संगठन, महिला संगठन के प्रतिनिधि मंडल, छात्र, बुनकरों और छोटे उद्योग करने वाले संगठन व कर्मचारी के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगें।

अंशू अवस्थी ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कांग्रेस ने पांच मुद्दों को फोकस किया है। यह हैं किसान न्याय, युवा न्याय, भागीदारी न्याय, नारी न्याय और श्रमिक न्याय, इन्हीं मुद्दों को कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में लेकर जाने वाली है।

14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचने तक,गाड़ी और पैदल माध्यम से 66 दिनों में 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुज़रेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जो कानपुर से झांसी होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी उसमे थोड़ा परिवर्तन कर दिया गया है। अब ये यात्रा 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी और 22 तथा 23 को यात्रा ब्रेक लेगी। फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़,  हाथरस और आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

Related Articles

Back to top button