अयोध्या: 495 वर्षों के लंबे अर्से के बाद रंगभरी एकादशी पर होली के रंग में रंगे रामलला

देशभर में होली के त्योहार की धूम मचनी शुरु हो गई है। देश के अलग अलग इलाकों में होली के रंग दिखने लगे है।

देशभर में होली के त्योहार की धूम मचनी शुरु हो गई है। देश के अलग अलग इलाकों में होली के रंग दिखने लगे है। फागुन का महीना शुरु होने के साथ ही मंदिरों में भी होली की शुरुआत हो गई है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन से लेकर बरसाना धाम में भी होली की धूम मची हुई है, जहां भक्त कृष्ण के साथ होली खेलने को आतुर दिख रहे है। वहीं मंदिरों में फाग के गीत भी सुनाई दे रहे है।

होली के उत्सव में सभी रंगे हुए नजर आ रहे है। होली उत्सव की धूम से खुद भगवान भी अछूते नहीं नजर आ रहे है। रंग भरी एकादशी के मौके पर देश भर के मंदिरों में खास होली का आयोजन किया गया। इस बेहद शुभ मौके पर प्रभु श्रीराम का फूलों से श्रृंगार किया गया। उन्हें अबीर गुलाल लगाया गया। इसके साथ ही अयोध्या में होली की शुरुआत हो गई है। रामलला को होली खेलने के साथ ही फलों का भोग लगाया गया है। राम दरबार में हो रहे होली उत्सव में भक्त और साधु-संत होली के गीत और भजन गुनगुनाते हुए झूम रहे है।

गौरतलब है कि भगवान श्रीराम के दरबार में पूरे 495 वर्षों के बाद रंग भरी एकादशी का त्योहार मनाया गया है। इस मौके पर फाग के गीत जोरशोर से सुनाए जा रहे है। राम मंदिर के साथ ही पूरी अयोध्या नगरी भी होली के रंग में रंगी नजर आएंगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है रंगभरी एकादशी के साथ ही। अयोध्या के राम मंदिर में रंग भरी एकादशी के मौके पर खास रौनक देखने को मिली, जिसमें भक्त होली के रंग में रंगे नजर आए।

रंगभरी एकादशी के मौके पर राम मंदिर को भव्य और शानदार तरीके से सजाया गया था। रंग भरी एकादशी का पर्व बहुत उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का श्रृंगार फूलों से किया गया था। उन्हें विभिन्न फलों का भोग लगाया गया। भक्तों से लेकर संतों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही होली का आगाज हो गया है। प्रभु श्रीराम के मंदिर में आने वाले भक्त धूमधाम के साथ इस उत्सव को मना रहे है।

Related Articles

Back to top button