‘अनुपमा’ फेम एक्टर ऋतुराज सिंह का हुआ निधन’

मशहूर टेलीविजन अभिनेता ऋतुराज सिंह का देहांत हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र की आखिरी सांस ली।

पॉपुलर एक्टर ऋतुराज सिंह का कल रात कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। अभिनेता केवल 59 वर्ष के थे और पैनक्रिया (अग्न्याशय) की समस्यााओं से जूझ रहे थे। यह खबर उनके करीबियों और फैंस के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आई है।

नेटिज़न्स और करीबी लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उनके अच्छे दोस्त रहे अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की और इस पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अग्न्याशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, घर लौटने पर कुछ हृदय संबंधी समस्याएं हुईं और उनका निधन हो गया।”

गौरतलब है कि ऋतुराज सिंह ने बनेगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, दीया और बाती हम, लाडो 2 जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम किया है। हाल ही में उन्हें रूपाली गांगुली स्टारर ब्लॉकबस्टर शो अनुपमा (Anupama) में देखा गया था। जहां उन्होंने लीप के बाद अनुपमा के बॉस यशपाल की भूमिका में शो में एंट्री ली थी। हालांकि बेहद कम समय बाद ही वो शो से गायब हो गए थे।

वहीं ऋतुराज ने आशिकी, मेरी आवाज ही पहचान है, तड़प, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। उनका पूरा नाम ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसौदिया था। उनका जन्म कोटा, राजस्थान में एक सिसौदिया राजपूत परिवार में हुआ था। वह 12 साल की उम्र में अमेरिका से आकर मुंबई में बस गए थे। ऋतुराज ने टेलीविजन शो और फिल्मों में काम करने से पहले 12 साल तक दिल्ली के एक थिएटर में काम किया। उन्हें अभय नाम की वेब सीरीज में भी देखा गया था।

अगर काम की बात करें तो ऋतुराज के सिंह हाल ही में रूपाली गांगुली टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में यशपाल की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा, अभिनेता का टीवी और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में शानदार करियर रहा है। सिंह ने ‘बनेगी अपनी बात’ सहित कई लोकप्रिय टेलीविजन श्रृंखलाओं में काम किया है। उन्होंने इसमें आर माधवन, दिवंगत अभिनेता इरफान और सुरेखा सीकरी सहित अन्य लोगों के साथ सह-अभिनय किया।

क्‍या है कार्डियक अरेस्ट

कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें व्यक्ति का दिल अचानक काम करना या धड़कना बंद कर देता है। इस स्थिति में अगर किसी व्यक्ति को तुरंत इलाज न मिले तो उसकी मौत भी हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस साइलेंट किलर बीमारी के लक्षण महिलाओं और पुरुषों में एक जैसे नहीं होते। कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित कुछ लोगों में लक्षण 24 घंटे पहले से ही दिखाई देना शुरू हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button