एक्टर रणवीर के बर्थडे पर बीवी आलिया ने फोटो शेयर कर दी बधाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चार्मिंग स्टार है, रणबीर कपूर आज 42 साल के हों चुके हैं और इस खास मौके पर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इस दौरान सोशल मीडिया के जरिए उनके फैंस जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे है। आलिया भट्ट ने उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट किया, जिसमें चंद तस्वीरें शेयर कीं। मगर हमेशा की तरह इस बार भी सारी लाइमलाइट उनकी बेटी राहा ही लूट ले गई। इनके अलावा मां नीतू कपूर और बहन रिद्दिमा कपूर साहनी ने भी बेटे-भाई को बर्थडे विश किया है।

आलिया भट्ट ने पोस्ट किया और रणबीर कपूर को बधाई देते हुए ‘हैप्पी बर्थडे बेबी’ कहा। इस पोस्ट पर नीतू कपूर, स्मृति खन्ना, गुनीत मोंगा ने प्यार लुटाया है। साथ पहली तस्वीर पर ही सबकी नजरें भी अटकी हुई हैं। क्योंकि इस फोटो में एक पेड़ को आलिया, रणबीर ने गले लगाया है और राहा भी मम्मी-पापा की तरह उसे अपने सीने से चिपकाए हुए खड़ी है और पीछे कैमरे की तरफ देख रही है।

जैसे ही इंस्टाग्राम पर लोगों की नजर आलिया के इस पोस्ट पर पड़ी, तो लोगों ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि हैप्पी बर्थडे रणबीर। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या कमाल की फोटो है। तीसरे यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे आरके। इतना ही नहीं बल्कि आलिया के इस पोस्ट पर सेलेब्स भी प्यार बरसा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button