69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में आलिया-रणबीर का रहा जलवा

69वें फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन 28 जनवरी 2024 को गुजरात को गांधीनगर में हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत दी।

69वें फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन 28 जनवरी 2024 को गुजरात को गांधीनगर में हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत दी। सभी सितारों ने एक से बढ़कर एक स्टेज पर धांसू परफॉर्मेंस दिए। इस फिल्मफेयर अवॉर्ड में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का जलवा रहा है।

रणबीर कपूर को फिल्म ‘एनिमल’ में उनके दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं महिला श्रेणी में आलिया भट्ट ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता। आपको बता दें, यह रणवीर और आलिया के लिए लगातार दूसरा बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार है।

तो वहीं, फिल्म 12th फैल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। विधु विनोद चोपड़ा को 12th फेल के लिए ही बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है।

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए शबाना आजमी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं, विक्की कौशल को फिल्म ‘डंकी’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। आपको बता दें, बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री को दिया गया है। जिन्होंने ‘फर्रे’ फिल्म से डेब्यू किया था। वहीं, अगर बेस्ट डेब्यू एक्टर की बात की जाए तो आदित्य रावल को फिल्म ‘फराज’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड दिया गया है।

बेस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: डेविड धवन

यह समारोह कई यादगार पलों से भरा रहा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने लगातार दूसरी बार बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता। विक्की कौशल और शबाना आजमी ने भी अपने दमदार अभिनय के लिए पुरस्कार जीता।

मुख्य पुरस्कारों के विजेताओं की सूची
बेस्ट फिल्म: 12वीं फेल

बेस्ट डायरेक्टर: विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट एक्टर: रणबीर कपूर (एनिमल)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स): विक्रांत मेस्सी (12 वीं फेल)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): जोरम (देवाशीष मखीजा)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: विक्की कौशल (Dunki)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट डेब्यू एक्टर: आदित्य रावल (फराज)

बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस: अलीजेह अग्निहोत्री (फर्रे)

अन्य पुरस्कारों के विजेताओं की सूची
बेस्ट स्टोरी: अमित राय (ओएमजी 2) और देवाशीष मखीजा (जोरम)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)

बेस्ट डायलॉग: इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट प्लेबैक (मेल): भूपिंदर बब्बल (एनिमल – अर्जन वैली)

बेस्ट प्लेबैक (फीमेल): शिल्पा राव (पठान – बेशरम रंग)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर और गुरिंदर सीगल (एनिमल)

Related Articles

Back to top button