भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव, जाने वजह

कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकते है।

कांग्रेस को एक बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो सकते है क्योंकि इसकी सबसे बड़ी वजह सीटों पर समझौता तय न होना बताया जा रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों के बीच आज सोमवार को सीटों पर अंतिम निर्णय हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तभी अखिलेश रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

आपको बता दें कि सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए न्याय यात्रा में अमेठी या रायबरेली में शामिल होने का ऐलान किया था। यात्रा सोमवार को अमेठी और मंगलवार को रायबरेली में रहेगी। अखिलेश का सोमवार को अमेठी जाने का कार्यक्रम नहीं है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रायबरेली में भी वह इस न्याय यात्रा में शामिल होंगे, इसकी भी कोई तैयारी नहीं की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव की राहुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी बातचीत हो चुकी है. लेकिन सीटों को लेकर डील अभी तक फाइनल नहीं हुई है। माजवादी पार्टी के मुताबिक आज देर शाम तक अगर सबकुछ फाइनल हुआ तो अखिलेश यादव कल न्याय यात्रा में शामिल होंगे। अगर बात नहीं बनी तो वह इससे दूरी बनाएंगे। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गत 6 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा था कि वह रायबरेली और अमेठी में राहुल गांधी की ‘न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे।

ALSO READ:

Related Articles

Back to top button