एक्टर मिथुन चक्रवर्ती दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से होंगे सम्मानित

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में दी और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई और इसी बीच खबर आ रही है कि अब 8 अक्टूबर को मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें कि इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को एक्स पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने बताया कि मिथुन को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दिया जाएगा, जो 8 अक्टूबर, 2024 को आयोजित किया जाएगा।

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें प्यार से मिथुन दा कहा जाता है, एक बेहतरीन अभिनेता, लेखक, गायक, टीवी होस्ट, निर्माता, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्यमी और अब एक राजनेता भी हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने 1982 में आई अपनी फिल्म डिस्को डांसर से प्रसिद्धि पाई। उनके डांस मूव्स और अभिनय कौशल ने दर्शकों को प्रभावित किया। बात करें इनकी लोकप्रिय फ़िल्मों की तो अग्निपथ, जल्लाद, द कश्मीर फाइल्स, ओएमजी – ओह माय गॉड!, गोलमाल 3 और गुरु जैसी कई फ़िल्म शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत में उन्हें भारत सरकार द्वारा तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। तो वहीं मिथुन दा एक साल में मुख्य अभिनेता के तौर पर 19 फ़िल्में रिलीज़ करने के लिए लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी रिकॉर्ड धारक हैं।

Related Articles

Back to top button