महानगर विस्तार में हुआ डांडिया नाइट व गरबा गीतों का भव्य आयोजन

  • विवेकानंदपुरी वार्ड की पार्षद श्रीमती नूपुर शंखधर ने दीपक जलाकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

लखनऊ । विवेकानन्द पुरी वार्ड के डी ब्लॉक महानगर विस्तार में रविवार को डांडिया नाइट का आयोजन आरडब्ल्यूए की महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न पारंपरिक भारतीय परिधानों में सजी महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विवेकानंदपुरी वार्ड की पार्षद श्रीमती नूपुर शंखधर के द्वारा दीपक जलाकर और पुष्पांजलि देकर किया गया।


इसके बाद डांडिया और गरबा गीतों की शुरुआत की गयी। एक लंबी श्रृंखला गुजराती और हिंदी गीतों की, जिसमें महिलाएं ही नहीं पुरुष भी क्या युवा क्या वरिष्ठ जन सभी अपने पैरों की थिरकन को रोक नहीं सके। इस कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाली श्रीमती सुधा बाजपेई और अंजुली सिंह ने बताया कि भविष्य में इसको और भी दिव्य एवम भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। यह पहला अवसर था जिसमे महिलाओं की उत्साह पूर्वक बड़ी संख्या में उपस्थिति और भागीदारी से आरडब्ल्यूए महानगर के सभी सदस्य बेहद उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button